फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Woman strangled to death, looted in Srinath Apartment flat

महिला की हत्या: लुटेरों ने काटी नाक और कान, थोड़े से सोने के लिए दिखाई ऐसी हैवानियत; लाश की हालत देख कांपे लोग

Mon, 04 Dec 2023 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 04 Dec 2023 12:56 AM IST
सार

लुटेरों ने थोड़े से सोने के आभूषण के लिए महिला को इस तरह मौत के घाट उतारा कि देखने वाले भी कांप गए। महिला की नाक लौंग के लिए काट ली गई, वहीं कुंडल के लिए कानों को भी नहीं छोड़ा।

विज्ञापन
Woman strangled to death, looted in Srinath Apartment flat
Mathura News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र गणेशरा रोड स्थित श्रीनाथ अपार्टमेंट के फ्लैट में रविवार को महिला की गला रेतकर हत्या करने के बाद बदमाश लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लूट ले गए। हत्यारे सोने की लौंग की खातिर महिला की नाक का आगे का हिस्सा और कुंडलों की खातिर कान काटकर ले गए। मृतका की देवर की बेटी ने खून से लथपथ शव देख पुलिस को सूचना दी। वारदात के समय फ्लैट में ससुर भी मौजूद था, मगर वह पैरालाइज होने के साथ ही कानों से दिव्यांग हैं।

विज्ञापन


यहां की है घटना 
मणि जैन (58) पत्नी पंकज जैन निवासी तीन बीएचके फ्लैट संख्या 26, श्रीनाथ अपार्टमेंट, हाईवे में बेटे शिवम, पति पंकज और ससुर संतोष चंद जैन के साथ रहती थीं। पति पंकज जैन की डोरी बाजार प्लास्टिक गुड्स की दुकान है। रविवार को पंकज और उनका बेटा शिवम दुकान पर थे। करीब साढ़े पांच बजे पंकज ने पत्नी को फोन किया। फोन न उठने पर उसी अपार्टमेंट में फ्लैट संख्या 22 में रहने वाले अपने भाई सुनील जैन के घर फोन किया।
विज्ञापन


खून में लथपथ शव देखा 
सुनील की बेटी श्वेता फ्लैट पर पहुंची तो चाची मणि जैन का खून में लथपथ शव देख चीख उठी। शोर शराबे पर अन्य फ्लैट्स के लोग जुटे। पुलिस को सूचना दी गई। मृतका के देवन सुनील जैन ने बताया कि भाभी की गला रेतकर और कलाई काटकर हत्या की गई। बदमाश लौंग की खातिर नाक और कुंडलों की खातिर कान भी काटकर ले गए। घर से नकदी और जेवरात भी गायब हैं। सनसनीखेज वारदात से अपार्टमेंट के बाशिंदे भयभीत हैं। पुलिस ने देर रात को शव देर रात को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दर्ज किया गया मुकदमा 
एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि वारदात के संदर्भ में पुलिस विभिन्न पहलुओं पर काम कर रही है। परिजनों की ओर से तहरीर प्राप्त होने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। अपार्टमेंट के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही वारदात का राजफाश कर हत्यारों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed