{"_id":"67b387a590ccf685fd0ccee4","slug":"woman-beaten-up-in-house-for-putting-mobile-number-in-blacklist-mathura-news-c-369-1-mt11002-125341-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहस: ब्लैक लिस्ट में मोबाइल नंबर देख भड़क गया युवक, महिला को घर में घुसकर पीटा; केस हुआ दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुस्साहस: ब्लैक लिस्ट में मोबाइल नंबर देख भड़क गया युवक, महिला को घर में घुसकर पीटा; केस हुआ दर्ज
Tue, 18 Feb 2025 01:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 01:17 PM IST
सार
महिला ने पड़ोसी युवक का मोबाइल नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल दिया। इसी बात को लेकर आरोपी ने घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट कर दी। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
agra
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा में महिला ने युवक के मोबाइल नंबर को ब्लैक लिस्ट में डाल दिया। इससे युवक इतना क्रोधित हो गया कि वह अपने साथियों के साथ महिला के घर में घुस गया और उन पर हमला कर दिया। महिला ने हाईवे थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
हाईवे थाना क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि उनके पति बाहर काम करते हैं। वह बच्चों के साथ घर पर अकेली रहती हैं। 13 फरवरी को फरह के गांव कहेरपुरा निवासी मनमोहन पचौरी अपने दो साथियों के साथ घर आया। उसने घर आते ही कहा कि मेरा मोबाइल नंबर ब्लैक लिस्ट में डालने की हिम्मत कैसे की। महिला ने उसे घर से बाहर निकलने को कहा तो पर क्रोधित हो गया।
आरोप है कि युवक ने अपने साथियों के साथ महिला पर हमला कर दिया। महिला ने शोर मचाया तो आसपास के लोग बचाने के लिए आए। लोगों को आता देख आरोपी दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। हाईवे थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।