फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   wheat purchase in mathura

नहीं खुले सरकारी क्रय केंद्र, कम दाम पर बेची फसल

Fri, 01 Apr 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Fri, 01 Apr 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
wheat purchase in mathura
मथुरा में गेहूं खरीद
 किसानों के लिए मौसम की मार, बाजार की बेरुखी के बाद शुक्रवार को गेहूं खरीद शुरू होेने के दावे भी छलावा साबित हुए। ग्रामीण अंचल में अधिकांश स्थानों पर क्रय केंद्रों पर खरीद का कार्य शुुरू ही नहीं हो सका। ऐसे में किसान अपनी फसल को खुले बाजार में कम दामों पर बेचने के लिए मजबूर है। 
विज्ञापन


सरकार ने किसानों को गेहूं खरीदने के लिए 1,525 रुपये प्रति क्विंटल की दर निर्धारित की है। किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत न आए इसके लिए प्रशासन ने भारतीय खाद्य निगम सहित अन्य एजेंसियों के कुल 78 केंद्र खोले जाने की बात कही। 
विज्ञापन


इसमें पीसीएफ के 67, खाद्य विपणन विभाग के 4, यूपी स्टेट एग्रो के 3, कल्याण निगम के 3 और एफसीआई का एक क्रय केन्द्र खोलने के निर्देश दिए गए थे। इन केंद्रों पर एक अप्रैल से खरीद कार्य शुरू किया जाना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को अमर उजाला की टीम केंद्रों की हकीकत जानने निकली तो दावे खोखले नजर आए। चौमुंहा में इस बार सहकारी समिति पर क्रय केंद्र नहीं खोला गया है। यहां गांव सिहाना और दलौता में केंद्र खोला जाना था लेकिन शुक्रवार को किसानों का गेहूं नहीं खरीदा गया। प्रभारी ने बताया कि अभी मथुरा से सामग्री ही नहीं मिली है। सौंख, नौहझील के क्रय केंद्रों पर भी खरीद कार्य शुरू नहीं हो सका था।

दर-दर भटकते रहे किसान
मथुरा। पहले मौसम के बिगड़े अंदाज फिर बाजार की बेरुखी के बाद किसान बड़ी उम्मीद से सरकार की गेहूं खरीद योजना के लागू होने का इंतजार कर रहा था। लेकिन पहले ही दिन उसकी उम्मीदों को झटका लगा।

मंडी परिसर में क्रय केंद्र पर फसल बेचने आए प्रमोद सिंह ने बताया कि क्रय केंद्र बंद पड़े हैं। उन्हें मजबूरन अपनी फसल मंडी में नीलामी के माध्यम से बेचनी पड़ रही है। इसकी कीमत 1,461 रुपये प्रति क्विंटल लगाई गई है।

जबकि सरकार ने 1,525 रुपये प्रति क्विंटल का समर्थन मूल्य घोषित किया है। सौंख में भी खुले बाजार में किसानों का गेहूं 1,446 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बिका। यहां भी सरकारी खरीद शुरू नहीं हो सकी है। 

अभी खरीद लक्ष्य निर्धारित नहीं
डिप्टी आरएमओ रामबक्श ने बताया कि किसान अपनी सुविधानुसार किसी भी क्रय केंद्र पर अपना गेहूं बेच सकता है। इन केंद्रों पर किसानों को सरकार की ओर से घोषित समर्थन मूल्य 1,525 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान किया जाएगा। अभी तक सरकार ने खरीद का लक्ष्य घोषित किया नहीं है। बीते साल 49 हजार मीट्रिक टन का लक्ष्य था। 


जनपद में एक अप्रैल से 78 क्रय केंद्रों पर खरीद कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए थे। अगर कहीं क्रय केंद्र नहीं खुले तो ऐसे केंद्राें का पता लगाया जा रहा है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
-अजय कुमार अवस्थी, एडीएम, खरीद प्रभारी अधिकारी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed