{"_id":"5e4fe74e8ebc3ef3bf3f1047","slug":"weather-mathura-news-agr430525250","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम ने ली करवट, बारिश के साथ चली सर्द हवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम ने ली करवट, बारिश के साथ चली सर्द हवाएं
विज्ञापन
गांव जाब में बरसात से गिरी गेहूं की फसल को देखता किसान
- फोटो : KOSI
मथुरा। बृहस्पतिवार रात हुई बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है। देर रात से ही मौसम सर्द हो गया। शुक्रवार को भी दिनभर बादल छाए रहने और सर्द हवाओं के चलते फिर से सर्दी का अहसास होने लगा है। मौसम में हुए बदलाव के बाद लोग बीमारी की चपेट में आने लगे हैं। इनमें बच्चों और वृद्धों की संख्या अधिक है। लोग जुकाम, खांसी और बुखार से ग्रसित हो रहे हैं। जरा सी लापरवाही से लोग बीमार पड़ रहे हैं।
चिकित्सकों के मुताबिक सभी लक्षण अचानक मौसम में हुए परिवर्तन के कारण हैं। बरसात के बाद तापमान में भी गिरावट आई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम के बदलाव में रखें ख्याल
बरसात के बाद मौसम में हुए बदलाव के बाद लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। लोग गर्म कपड़े पहनकर रखें। ये मौसम बच्चों को भी बीमार कर रहा है। जिससे बचाने के लिए बच्चों को गर्म कपड़े पहनाकर रखें। अस्पताल में मरीजों के बेहतर उपचार के इंतजाम हैं और दवाएं भी पर्याप्त मात्रा में हैं। - डॉ. आरएस मौर्य, सीएमएस जिला अस्पताल।
विज्ञापन
बरतें सावधानी
- ठंडे पदार्थों का सेवन न करें।
- जुकाम, खांसी और बुखार महसूस होने पर चिकित्सक की सलाह से दवा लें।
- हो सके तो गुनगुने पानी का सेवन करें।
- गर्म कपड़े पहनकर ही घर से बाहर निकलें।