{"_id":"681911c9f07c1424510e27b0","slug":"weather-changed-light-rain-occurred-in-many-areas-mathura-news-c-369-1-mt11009-129099-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बदला मौसम का मिजाज, कई क्षेत्रों में हुई हल्की बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बदला मौसम का मिजाज, कई क्षेत्रों में हुई हल्की बारिश
विज्ञापन
मथुरा। आंधी से डैंपियर नगर में टूटा पड़ा पेड़।
- फोटो : mathura
मथुरा। सोमवार सुबह से ही मौसम में बदलाव दिखाई दिया। तेज हवा चलने और आसमान में हल्के बादल छाने से मौसम में नमी रही। शाम को तेज हवा और हल्की बूंदाबांदी के बीच तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। आगामी दो दिन तक मौसम में बदलाव की संभावना है। एक से दो डिग्री तक तापमान में भी गिरावट आएगी।
शुक्रवार और शनिवार को हुई बारिश के बाद मौसम ने पूरी तरह से करवट ले ली है। रविवार देर रात आई आंधी से कई जगह पेड़ उखड़ गए। सोमवार दिन में कभी धूप कभी बादल छाए रहे तो हल्की बूंदाबांदी भी हुई, कहीं-कहीं पर तेज बारिश हुई। इससे दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट देखने को मिली है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार, आगामी दो दिन तक मौसम में बदलाव के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई देगा, इस कारण कहीं-कहीं पर बारिश होगी तो कहीं आंधी और हल्की बूंदाबांदी होगी।
विज्ञापन
मौसम के पूर्वानुमान को देखते हुए प्रशासन सतर्क
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है। प्रशासन ने किसानों से कटी हुई फसलों को सुरक्षित स्थान पर रखने की अपील की है। साथ ही आम लोगों से भी संवेदनशील स्थानों से बचने की सलाह दी है। तेज हवा, बारिश व बिजली चमक के समय पेड़ के नीचे और कच्चे मकानों में शरण लेने से बचें। बिजली के खंभों के नीचे वाहन खड़ा न करें, ट्रांसफाॅर्मर आदि से पर्याप्त दूरी बनाए रखें और पशुओं को बारिश में सुरक्षित स्थान पर बांधने की सलाह दी है।