फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Warm clothes

गर्माया ऊनी कपड़ों का बाजार

Sun, 20 Dec 2020 07:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 07:56 PM IST
विज्ञापन
Warm clothes
मथुरा। दुकानों पर गर्म कपड़े खरीदते लोग। - फोटो : VRINDAVAN
मथुरा। मौसम का मिजाज ठंड का अहसास दिलाने लगा है। इस ठंड के माहौल को भुनाने के लिए गर्म कपड़ों का बाजार भी सज गया है। पिछली वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष ठंड अधिक जल्दी आने के कारण शहर में जगह-जगह सजी गर्म कपड़ों की मार्केट पर अब ग्राहक आने लगे है। इससे गर्म कपड़ों की भी डिमांड बढ़ने लगी है। डेंपियर नगर व सौंख अड्डा पर तिब्बतियों ने भी डेरा डाल लिया है।
विज्ञापन

शहर के विकास बाजार, कोतवाली रोड, छत्ता बाजार, होली गेट, डेंपियर नगर, भरतपुर गेट आदि प्रमुख बाजारों में दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ देखी जा सकती है। लोग ठंड से बचने के लिए कैप, जैकेट, ब्लेजर, स्वेटर आदि की खरीदारी कर रहे हैं। मौसम के बदलते मिजाज को देखते हुए दुकानदारों ने जैकेट, स्वेटर व अन्य ऊनी कपड़ों का स्टॉक बढ़ा लिया है। पिछले वर्ष की अपेक्षा गर्म कपड़ों के दामों में बढ़ोतरी होने से लोग अपनी जेब के हिसाब से गर्म कपड़ों की खरीदारी कर रहे है।
विज्ञापन

किसान आंदोलन का भी पड़ा है असर
मथुरा के ऊनी बाजार में पंजाब के लुधियाना, अमृतसर से आते हैं। वहीं दिल्ली भी कपड़ों का बड़ा बाजार बन गया है। पिछले लगभग 22 दिन से चल रहे किसान आंदोलन का असर ऊनी कपड़ों के बाजार पर भी पड़ा है। कई व्यापारियों का माल पंजाब में रुका है वहीं कइयों का माल बीच रास्ते में फंसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बाजार में बढ़ रही रौनक
दिवाली के बाद बदले मौसम का असर बाजार में देखा जा सकता है। बाजार में लोग ऊनी कपड़ों की खरीदारी के लिए आ रहे हैं। बाजार में रौनक है। जैसे-जैसे मौसम और अधिक ठंडा होगा, बिक्री बढ़ेगी।
विजय अग्रवाल, दुकानदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed