{"_id":"691eb5437bd7c7ef680135b7","slug":"vrindavan-suv-runs-over-three-near-prem-mandir-mother-dead-two-critically-injured-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन में दर्दनाक हादसा: एक्सयूवी कार ने प्रेम मंदिर के सामने मां, बेटी सहित तीन को रौंदा...एक महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन में दर्दनाक हादसा: एक्सयूवी कार ने प्रेम मंदिर के सामने मां, बेटी सहित तीन को रौंदा...एक महिला की मौत
Thu, 20 Nov 2025 11:59 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 20 Nov 2025 11:59 AM IST
सार
वृंदावन में प्रेम मंदिर के सामने एक्सयूवी कार मौत बनकर दौड़ी। कार ने मां-बेटी सहित तीन लोगों को रौंद दिया। हादसे में मां की मौत हो गई। पुलिस ने कार सवार एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
होडल से संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने आईं मां-बेटी और रिश्तेदार महिला को प्रेम मंदिर के समीप सुबह एक्सयूवी कार सवार ने रौंद दिया। परिजन उन्हें केडी मेडिकल कॉलेज लेकर गए जहां उपचार के दौरा मां की मौत हो गई जबकि बेटी और रिश्तेदार महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। चालक ने कार से भागने की कोशिश की, लेकिन कार खंभे से टकरा गई। फिर चालक कार छोड़कर भाग गया। पुलिस ने कार में बैठे युवक को हिरासत में ले लिया है। महिला के शव को पोस्टमार्टम कराकर उनके पति को सौंप दिया।
बृहस्पतिवार सुबह करीब साढे़ तीन बजे हरियाणा के होडल, बहिन गांव निवासी कृष्णा(38) पति भगत सिंह और बेटी प्राची(12) एवं रिश्तेदार मंजू(22) के साथ वृंदावन दर्शन करने के लिए आई थीं। वह पैदल ही संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने के लिए जा रही थीं। तभी तेज गति से आई एक्सयूवी कार यूपी 80 जीए 8709 ने उन्हें रौंद दिया। घटना से हलचल मच गई और घटना स्थल पर भीड़ जमा हो गई। वहीं कार को छोड़कर चालक मौके से भाग गया। भगत सिंह पुलिस के साथ गंभीर रूप से घायल महिला कृष्णा, उनकी बेटी प्राची और मंजू को आनन फानन में केडी मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां उपचार के दौरान कृष्णा की मौत हो गई, जबकि बेटी और साथी महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका अभी उपचार चल रहा है। पुलिस ने कार में बैठेआगरा के अकबरा निवासी राजकुमार को हिरासत में ले लिया है।
सीओ सदर संदीप सिंह ने बताया कि काले रंग की एक्सयूवी कार की टक्कर से एक महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई है। घायल बेटी को उनके पिता अन्य अस्पताल में ले जा रहे हैं। फिलहाल उपचार चल रहा है। इस मामले में तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रात को अनियंत्रित गति से दौड़ते हैं वाहन
छटीकरा मार्ग से रमणरेती पुलिस चौकी रोड पर संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा के कारण भीड़ रहती है, बावजूद वाहन अनियंत्रित गति से दौड़ते हैं। रात के समय पुलिस भी चेकिंग नहीं करती है और न ही ऐसे वाहनों को रोकती है। इस मार्ग में तेज गति के कारण कई बार हादसे हो चुके हैं।