{"_id":"6609bd6002318f809a065214","slug":"vijays-father-left-food-and-water-to-punish-the-culprits-mathura-news-c-369-1-sagr1009-111158-2024-04-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दामाद को जिंदा जलाया: ससुराल वाले बने कातिल, पत्नी ने तबाह किए दो परिवार; न्याय के लिए पिता ने छोड़ा अन्न-जल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दामाद को जिंदा जलाया: ससुराल वाले बने कातिल, पत्नी ने तबाह किए दो परिवार; न्याय के लिए पिता ने छोड़ा अन्न-जल
Mon, 01 Apr 2024 02:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 02:58 PM IST
सार
मथुरा जिले में दामाद की जलाकर हत्या करने का आरोप ससुराल वालों पर लगाया गया है। मृतक के पिता ने बेटे को न्याय दिलाने के लिए अन्न-जल छोड़ दिया है। कहा है कि जब तक कातिल नहीं पकड़े जाते वो न तो कुछ खाएगा और ना ही पियेगा।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव
- फोटो : संवाद
विस्तार
मथुरा के गांव महोली के युवक विजय की जलाकर हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उसके पिता पप्पू प्रधान ने अन्न-जल छोड़ दिया है। इस मामले में नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को गांव में पंचायत का आयोजन किया। ग्रामीणों ने प्रशासन, पुलिस और जनप्रतिनिधियों के विरुद्ध नारेबाजी की। ग्रामीणों ने एलान किया कि अगर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी न हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
हाईवे थाना क्षेत्र में बीते बृहस्पतिवार को नरहौली पुल के पास गांव महोली निवासी विजय पुत्र पप्पू प्रधान की जलाकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के परिजनों ने युवक के ससुरालीजनों पर जलाकर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मृतक के पिता पप्पू प्रधान ने अन्न-जल छोड़ दिया। उन्होंने कहा है कि जब तक विजय की हत्या करने वालों को पुलिस पकड़ नहीं लेती, तब तक वह अन्न-जल ग्रहण नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस मामले को लेकर शनिवार को गांव महोली में मृतक विजय के घर के बाहर पंचायत का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। पंचायत में ग्रामीणों ने प्रशासन, पुलिस और जनप्रतिनिधियों के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। इतना ही नहीं, ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चौबीस घंटे का समय मांगा था, लेकिन अभी तक उसका कोई परिणाम नहीं मिल सका। ग्रामीण रामवीर सिंह और राजेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस थाने जाते हैं, तो उनके साथ गाली-गलौज की जाती है। उन्होंने कहा कि यदि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं नहीं की गई तो अनशन और आंदोलन किया जाएगा।
व्यथा सुनाते-सुनाते डीएम कार्यालय में बेहोश होकर गिरे विजय के ताऊ
गांव महोली में पंचायत के बाद ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह से मिलने पहुंचा। जिलाधिकारी को अपनी व्यथा बताते-बताते मृतक विजय के ताऊ अर्जुन बेहोश होकर डीएम कार्यालय के फर्श पर गिर पड़े। यह देखकर वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। इसके बाद पानी अर्जुन को पिलाया गया, कुछ देर बाद उनको होश आया। इसके बाद जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से पूरी घटना पूछी। पूरे घटनाक्रम की जानकारी के बाद डीएम ने कहा कि वह आपकी बात से सहमत हैं। उन्होंने कहा कि जब कप्तान को चौबीस घंटे का समय दिया है तो हमें भी चौबीस घंटे का समय दीजिए। इस पर ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस को चौबीस घंटे का समय दिया है तो आप भी समय ले लो, लेकिन कार्रवाई होनी चाहिए। प्रतिनिधिमंडल में रामवीर सिंह, गुड्डी पार्षद, मोहन प्रधान, रामचरन मुखिया, अर्जुन, वीरेंद्र, हरिओम के अलावा दो दर्जन ग्रामीण मौजूद थे।