फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Used to cheat by impersonating someone, 5 arrested

Mathura News: पहचान वाला बनकर करते थे ठगी, 5 गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Nov 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Used to cheat by impersonating someone, 5 arrested

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

गोवर्धन । पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले 5 ठगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ये लोग फोन पर खुद को पहचान वाला बताकर लोगों को झांसे में लेते थे।

थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्र ने बताया कि उप निरीक्षक विनोद कुमार देवसेरस में गश्त कर रहे थे। सूचना पर देवसेरस से मडोरा जाने वाले रास्ते पर जुनैद, सद्दाम, आसिफ, इंसाफ, रहीश उर्फ बाई निवासीगण भगोसा रोड, देवसेरस को गिरफ्तार किया है। ये सभी फेसबुक व सोशल साइट्स से जानकारी जुटाकर फोन करते थे। पहचान वाला बनकर कोई समस्या बताते या खाते में रकम डालने की बात कहकर लोगों को अपने झांसे में लेते थे। इसके बाद पहचान वाला बनकर व्हाट्सएप पर कॉल करते थे।


मजबूरी बताकर क्यूआर कोड और यूपीआई आईडी के माध्यम से अपने फर्जी खातों में रकम डलवा लेते थे या डाल लेते थे। ठगों के पास से 81 हजार छह सौ रुपये नकद, पांच मोबाइल फोन, दो आधार कार्ड, पहचान पत्र, 41 सिमकार्ड, एक तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed