फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Urban consumers can seek assistance from the help desk.

Mathura News: शहरी क्षेत्र के उपभोक्ता हेल्प डेस्क से ले सकेंगे मदद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Urban consumers can seek assistance from the help desk.
मथुरा। शहरी क्षेत्र में विद्युत उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए नई वर्टिकल व्यवस्था लागू की गई है। विद्युत निगम ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क के मोबाइल नंबर जारी किए हैं। अब शहरी क्षेत्र के उपभोक्ता हेल्प डेस्क नंबरों की मदद से अपनी परेशानी का समाधान करा सकेंगे।
विज्ञापन

दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्य अभियंता राजीव गर्ग ने वर्टिकल व्यवस्था की अधिकारी एवं इंजीनियरों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी है। उपभोक्ता 1912 के अलावा हेल्प डेस्क वाटर वर्क्स कृष्णानगर 8679017005, 8679017006, हेल्प डेस्क गणेशरा गिरधरपुर गोवर्धन रोड 8679017009, 8679017010, पागल बाबा वृंदावन हेल्प डेस्क 8679017008, 8679017011 एवं कैंट मथुरा हेल्प डेस्क का मोबाइल नंबर 8679017003, 8679017004 पर संपर्क कर अपनी समस्या रख सकते हैं। अधीक्षण अभियंता शहरी मुदित तिवारी के अनुसार हेल्प डेस्क के माध्यम से उपभोक्ता अपनी समस्या का निस्तारण करा सकेंगे। हेल्प डेस्क कार्यालय समय में कार्य करेगा जबकि 1912 नंबर 24 घंटे कार्य कर रहा है। उपभोक्ता इन नंबरों पर बिजली व बिलिंग समस्या की शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed