{"_id":"64ce734b77d78b6d13003f29","slug":"union-minister-of-state-meenakshi-lekhi-inaugurated-tourist-facilitation-center-in-mathura-2023-08-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा पहुंचीं केंद्रीय राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी: पर्यटक सुविधा केंद्र का किया लोकार्पण, सांसद भी रहीं मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा पहुंचीं केंद्रीय राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी: पर्यटक सुविधा केंद्र का किया लोकार्पण, सांसद भी रहीं मौजूद
Sat, 05 Aug 2023 09:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 05 Aug 2023 09:35 PM IST
सार
केंद्रीय राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी मथुरा पहुंची। यहां उन्होंने पर्यटक सुविधा केंद्र का लोकार्पण किया। उन्होंने गोपूजन करके संतों का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
मथुरा पहुंची केंद्रीय राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी: पर्यटक सुविधा केंद्र का किया लोकार्पण
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में शनिवार को केंद्रीय संस्कृति एवं विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी पहुंची। उन्होंने वृंदावन में गौपूजन कर संतों का आशीर्वाद लिया। वहीं एएसआई संरक्षित प्राचीन मदनमोहन मंदिर और गोविंददेव मंदिर के दर्शन कर निरीक्षण किया। दोनों मंदिर के परिसर में सार्वजनिक शौचालय और वाटर कूलर का लोकार्पण किया। इस दौरान सांसद हेमामालिनी भी उनके साथ मौजूद रहीं।
विज्ञापन
पुराना कालीदह स्थित श्री गदाधर गौरांग मंदिर एवं गोशाला में केंद्रीय संस्कृति एवं विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी शनिवार शाम लगभग पांच बजे पहुंची। यहां उन्होंने संत हरिदास महाराज की प्रतिमा के समक्ष पुष्पार्चन किया। इसके बाद उन्होंने गोमाता का पूजन किया। इस अवसर पर संत सत्यनारायण दास महाराज, सचिव संदीप मित्तल, हरेकृष्ण दास, दीपक कपूर, जेपी मित्तल, जीपी सिंह, नगेन्द्र पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- दरोगा की हत्या: गोली लगने के बाद चार मिनट तक तड़पते रहे एसआई दिनेश मिश्रा, मरने से पहले यह थे अंतिम बोल
विज्ञापन
यहां से वह प्राचीन मदनमोहन मंदिर पहुंची। जहां उन्होंने एएसआई संरक्षित मंदिर का निरीक्षण कर अधिकारियों को मंदिर के उचित रखरखाव और अवैध निर्माणों को हटाने के निर्देश दिए। प्राचीन मदनमोहन मंदिर में दर्शन कर सेवायत से यहां के इतिहास और धार्मिक महत्व जाना। इसके बाद उन्होंने मंदिर के पास परिक्रमा मार्ग में सार्वजनिक सुविधा केंद्र का लोकार्पण किया। इसके बाद वह प्राचीन गोविन्ददेव मंदिर पहुंची। यहां भी मंदिर का निरीक्षण करने के उपरांत मंदिर परिसर में बने सार्वजनिक शौचालय और वाटर कूलर का लोकार्पण किया।
यह भी पढ़ेंः- थाने में साले ने जीजा का किया बुरा हाल: पत्नी ने भाइयों का दिया साथ, बर्दाश्त न कर सका युवक; उठाया खौफनाक कदम
यह भी पढ़ेंः- थाने में साले ने जीजा का किया बुरा हाल: पत्नी ने भाइयों का दिया साथ, बर्दाश्त न कर सका युवक; उठाया खौफनाक कदम
केन्द्रीय राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि भक्तों की सुविधा के लिए पर्यटक सुविधा केंद्र का लोकार्पण किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट निर्देष है कि जहां-जहां एएसआई की धरोहर हैं या पर्यटक स्थल हैं वहां पर्यटकों की सुविधाओं के लिए जनसुविधाएं दी जाएं। इसी क्रम में आज परिक्रमा पथ पर भक्तों के लिए सुविधाएं देने का प्रयास किया गया है।
यह भी पढ़ेंः- नौकर ने की दरोगा दिनेश की हत्या: बोला- बेटी की फीस भरनी थी, सैलरी मांगी तो कर दी मेरी बेइज्जती; इसलिए मार दिया
यह भी पढ़ेंः- नौकर ने की दरोगा दिनेश की हत्या: बोला- बेटी की फीस भरनी थी, सैलरी मांगी तो कर दी मेरी बेइज्जती; इसलिए मार दिया
मथुरा-वृंदावन आध्यात्मिक क्षेत्र है। यहां पवित्र यमुना नदी बहती है, हमें यहां के क्षेत्रीय विकास और पर्यावरण संरक्षण पर विषेष ध्यान देने की जरूरत है। ताकि अधिक से अधिक पर्यटक यहां आ सकें। उन्होंने लोगों से प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह बंद करने की अपील की। इस अवसर पर जनार्दन शर्मा, बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा, सेवायत भीकचंद्र गोस्वामी, विजयकिशोर गोस्वामी, पुरुषोत्तम शर्मा, संजय गोविल आदि मौजूद रहे।