फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   accomplice shot and killed sub inspector In Firozabad police have arrested him

नौकर ने की दरोगा दिनेश की हत्या: बोला- बेटी की फीस भरनी थी, सैलरी मांगी तो कर दी मेरी बेइज्जती; इसलिए मार दिया

Sun, 06 Aug 2023 03:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 06 Aug 2023 03:02 PM IST
सार

फिरोजाबाद में नौकर ने ही दरोगा की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने बताया कि बेटी की फीस भरनी थी, सैलरी मांगी तो नहीं दी। अलग से मेरी बेइज्जती कर दी। इसलिए उसे मार दिया।

विज्ञापन
accomplice shot and killed sub inspector In Firozabad police have arrested him
दरोगा की हत्या: दस हजार के लिए साथी ने ही मार दी गोली... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में दरोगा दिनेश मिश्रा हत्याकांड का पुलिस ने 36 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्याकांड में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया। नौकर धीरज ने ही दरोगा की हत्या की थी। आरोपी का कहना है कि दो महीने से दरोगा वेतन नहीं दे रहे थे। इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। हत्या के बाद खुद ही पुलिस व परिजनों को सूचना दी, जिससे वह बच सके। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा है।

विज्ञापन


हत्या का खुलासा करते हुए एसपी ग्रामीण कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि दरोगा की हत्या के बाद से ही पूरे जिले में अलर्ट कर दिया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने चार टीमें गठित कर शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए थे। घटना के बाद सबसे संदिग्ध नौकर धीरज ही लग रहा था। इस कारण उसे हिरासत में लिया गया था। उससे आठ घंटे से ज्यादा कई लोगों ने पूछताछ की। काफी समय तक उसने पुलिस को गुमराह किया, लेकिन सख्ती दिखाई तो वह टूट गया। उसने हत्या की बात स्वीकार की है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: पानी बढ़ा तो चंबल में अठखेलियां करने लगीं डॉल्फिन, दिखे रोमांचक नजारे; सालभर में संख्या भी हुई डेढ़ गुना

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी के अनुसार पूछताछ में धीरज ने बताया कि वह दरोगा के पास तीन माह पूर्व अरांव आया था। उनके घर का काम करने व लिखापढ़ी में सहयोग के लिए दरोगा ने उसे 10 हजार रुपये महीने पर रखा था। एक महीने की तो पगार उसे दे दी, लेकिन पिछले दो माह के वेतन को लेकर दरोगा से आए दिन कहासुनी हो रही थी। बताया कि एक दिन दरोगा ने उसकी बेइज्जती कर दी। इसके बाद उसने उन्हें ठिकाने लगाने की सोच ली। 

तीन अगस्त को वह सब्जी लेने के बहाने दरोगा की बाइक पर उनके साथ गया। जब दरोगा चंदपुरा में विवेचना कर रहे थे, तभी उसने गांव में स्थित ठेके से शराब खरीद कर पी। जिस से वह नशे में धुत्त हो गया। उप निरीक्षक उसको बाइक पर बैठाकर चौकी की तरफ चल दिए। इसी दौरान चंदपुरा व पीथेपुर के बीच लघुशंका के बहाने बाइक रुकवाई। वहीं पर दरोगा से रुपये को लेकर कहासुनी हो गई। नशे में होने के कारण उसने अपने पास रखे तमंचा से दरोगा की गर्दन में सटाकर फायर कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ेंः- Firozabad: दरोगा व सिपाही सहित तीन लोगों ने घर में घुसकर महिला को पीटा, तीनों के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश

 

रिटायर्ट दरोगा का बेटा है आरोपी

धीरज उर्फ प्रवीन शर्मां ने पुलिस को बताया कि वह मूलरूप से ग्राम नगला केवल मौजा (कन्थरी) थाना शिकोहाबाद का रहने वाला है। उसके पिता पुलिस में उप निरीक्षक के पद से रिटायर हुए थे। उसका भी कालिन्दी विहार आगरा में मकान है।

बीएससी उत्तीर्ण करने के बाद भी नौकरी नहीं लगी। इसके बाद कुछ दिन एक समाचार पत्र में विज्ञापन विभाग में नौकरी की। इसके बाद एक ट्रांसपोर्टर के पास छह साल तक नौकरी की। कुछ दोस्तों के साथ गलत संगत में पड़ गया था। रोजाना शराब पीने का आदी हो गया। 

यह भी पढ़ेंः- सात दिन में टूटी शादी: हनीमून पर रात को हुआ कुछ ऐसा...साथ रहने से मना कर रही दुल्हन, बात सुन घर वाले भी सन्न

 

इसी आदत के कारण पत्नी भी घर छोड़कर चली गई। सात वर्ष की बेटी आगरा में दादी के पास रहकर पढ़ाई कर रही है। छह माह से वह उप निरीक्षक दिनेश कुमार मिश्रा के साथ रहकर उनका खाना बनाने, कपड़े धोने व अन्य घरेलू कार्य किया करता था। इसके बदले में वे मुझे खाना पीना व खर्चा इत्यादि के पैसे दिया करते थे।

बेटी की भरनी थी फीस

आरोपी धीरज ने बताया कि बेटी की किताब व फीस के लिए पैसे मांगे तो दरोगा ने देने से मना कर दिया। इस बात को लेकर कुछ तनाव में था।

यह भी पढ़ेंः- रिवॉल्वर रानी: 'हम पिस्टल हाथ में रखते हैं...न किसी के बाप से डरते हैं' गाने पर बनाई रील; अब ढूंढ रही पुलिस

बिटौरा में छिपाया तमंचा

आरोपी ने बताया कि वह दरोगा के साथ ही था। सुनसान जगह देखकर बाइक रुकवाई और पैंट की बांयी ओर कमर में लगे तमंचे से गोली मार दी। तमंचा व कारतूस बिटौरा में छुपा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed