{"_id":"64ce4d5237b8791e5708da56","slug":"case-has-been-registered-against-wife-and-her-brothers-in-case-of-suicide-of-young-man-in-etah-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने में साले ने जीजा का किया बुरा हाल: पत्नी ने भाइयों का दिया साथ, बर्दाश्त न कर सका युवक; उठाया खौफनाक कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने में साले ने जीजा का किया बुरा हाल: पत्नी ने भाइयों का दिया साथ, बर्दाश्त न कर सका युवक; उठाया खौफनाक कदम
Sat, 05 Aug 2023 06:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 05 Aug 2023 06:53 PM IST
सार
एटा में साले ने थाने में जीजा को अपमानित किया। पत्नी ने भी भाइयों का साथ दिया। युवक इसे बर्दाश्त न कर सका। उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में युवक के आत्महत्या करने के मामले में पिता ने बहू और उसके भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कहा कि बहू ने अपने भाइयों के साथ मिलकर बेटे को अपमानित किया। इसलिए शर्म की वजह से उसने खुद को खत्म कर लिया। पुलिस मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मामला सकीट थाना क्षेत्र के मलिगांव गांव की है। यहां के निवासी रमन कुमार ने 24 जुलाई की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में पिता नेत्रपाल सिंह ने बहू छाया, इसके भाई आकाश निवासी शास्त्रीनगर, गाजियाबाद और गांव के ही जितेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि पुत्रवधू अलग रहने के लिए बेटे से कलह करती थी। गाजियाबाद में मकान खरीदने के लिए दबाव बना रही थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- नौकर ने की दरोगा धीरज की हत्या: बोला- बेटी की फीस भरनी थी, सैलरी मांगी तो कर दी मेरी बेइज्जती; इसलिए मार दिया
विज्ञापन
कहा कि इसी बात को लेकर कई बार पुत्र से झगड़ा भी किया था। 10 जून को बहू ने अपने भाई आकाश, अमन और भाभी स्वाति को बुला लिया। इन सभी ने मिलकर बेटे से झगड़ा किया। छाया अपने मायके चली गई। इसके बाद पुत्र ने पुलिस को प्रार्थना-पत्र दिया। इस पर मामला सुलह-समझौता केंद्र पर पहुंच गया। 24 जुलाई को पुत्र तारीख पर गया। वहां बहू अपने भाइयों के साथ आई। यहां पर आकाश, जितेंद्र और छाया ने पुत्र को अपमानित किया।
यह भी पढ़ेंः- UP: इटावा से BJP सांसद रामशंकर कठेरिया को दो वर्ष की सजा, 50 हजार का जुर्माना, मारपीट और बलवा करने का मामला
इसकी वजह से पुत्र मानसिक रूप से तनाव में आ गया। इसके चलते रात आठ बजे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी अनुज चौहान ने बताया कि 24 जुलाई को युवक ने आत्महत्या की थी। अब पिता की ओर से तहरीर दी गई है। उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।