फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two lane bridge for ropeway will be built at a cost of Rs 2 crore

Mathura: बरसाना में जाम से मिलेगी निजात, यहां बनेगा टू लेन का पुल; खर्च होंगे 2.17 करोड़ रुपये

Fri, 22 Nov 2024 02:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 22 Nov 2024 02:45 PM IST
सार

बरसाना में जाम से निजात दिलाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। यहां गोवर्धन ड्रेन पर टू लेन का पुल बनेगा।  गन्ना विकास व चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने इसका शिलान्यास किया। 
 

विज्ञापन
Two lane bridge for ropeway will be built at a cost of Rs 2 crore
मथुरा। बरसाना में पुल का शिलान्यास करते कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण। - फोटो : mathura

विस्तार

मथुरा के बरसाना में रोप-वे स्थल पर जाने के लिए गोवर्धन ड्रेन पर टू लेन का पुल बनेगा। इसका शिलान्यास बृहस्पतिवार को गन्ना विकास व चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने किया। पुल के निर्माण कार्य में करीब दो करोड़ 17 लाख रुपये की लागत आएगी। इसके बन जाने से कस्बे में जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी।
विज्ञापन


पुल का शिलान्यास करने के बाद कैबिनेट मंत्री ने कहा कि योगी सरकार में तीर्थ स्थलों का विकास सबसे ज्यादा हो रहा है। अन्य सरकारें धर्म स्थलों के विकास से दूर रहतीं थीं। योगी की सरकार बनने के बाद बरसाना को तीर्थ स्थल का दर्जा मिला। लठामार होली राजकीय मेला घोषित हुई। राधारानी मंदिर जाने के लिए रोप वे का शुभारंभ हुआ। आज बरसाना की पहचान विश्व पटल पर है। रोप वे बनने के बाद पीली कोठी तिराहा पर जाम लग जाता था, इस कारण टू लेन पुल का प्रस्ताव पास भेजा गया। ऊंचागांव पटरी को भी पक्का बनाने का प्रस्ताव पास हुआ है।
विज्ञापन



पुल के निर्माण में छह माह का वक्त लगेगा। वहीं राधा बाग व ऊंचागांव के कच्चे मार्ग पर बन रहे इस पुल के निर्माण से स्थानीय लोगों को भी सहूलियत मिलेगी। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी, कर्मवीर चौधरी, मनोज फौजदार, पूर्व प्रधान योगेंद्र शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रनवीर ठाकुर, बलदाऊ पंडा, गिरधारी शुक्ला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed