{"_id":"5c91be74d40f7dcd66d5308123803df0","slug":"two-died-in-road-accident-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंभे से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंभे से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Mon, 09 Mar 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
परिक्रमा मार्ग में बीती रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों में एक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
हिमाचल प्रदेश के रहने वाले कमल शर्मा अपने एक अन्य साथी के साथ मोटरसाइकिल (एचपी 11, 8328) से शनिवार देर रात सोहम आश्रम के निकट नियंत्रण खोने के कारण बिजली के खंभे से टकरा गए। हादसे के बाद दोनों युवक काफी देर तक मौके पर ही पड़े रहे।
वहां से गुजरने वाले किसी राहगीर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। कमल शर्मा को गंभीर हाल में आगरा रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान देर रात उनकी भी मौत हो गई। कमल के साथी की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।