फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Treatment done under Ayushman scheme, money also taken from the patient

Mathura News: आयुष्मान योजना के तहत किया उपचार, मरीज से पैसे भी लिए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Treatment done under Ayushman scheme, money also taken from the patient
मथुरा। गरीबों को निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज दिलाने के लिए शुरू की गई आयुष्मान योजना निजी अस्पताल संचालकों के लिए मरीजों से वसूला जरिया भी बन गई है। कुछ निजी अस्पताल आयुष्मान कार्ड से रोगियों को भर्ती कर रहे हैं और उनसे इलाज के रुपये भी ले रहे हैं। ऐसा ही मामला राया क्षेत्र के संगी अस्पताल का सामने आया है। जिलाधिकारी ने इस मामले में 5 सदस्यीय टीम बनाकर जांच शुरू करा दी है।
विज्ञापन



11 अक्तूबर को हाथरस निवासी श्याम वर्मा ने अपनी पुत्रवधू को संगी अस्पताल में भर्ती कराया था। आरोप है कि इलाज कराने के बाद अस्पताल प्रशासन ने रुपये मांगे, जबकि आयुष्मान कार्ड पूर्व में ही जमा करवा लिया था। पीड़ित का आरोप है इस दौरान उसे बुखार आया तो अस्पताल प्रशासन ने उसे भी भर्ती कर लिया और दोनों के इलाज के पैसे ले लिए। श्याम वर्मा ने जिलाधिकारी शैलेश कुमार सिंह से इसकी शिकायत की।
विज्ञापन


कमेटी में महावन एसडीएम, सीओ महावन और दो वरिष्ठ चिकित्सकों को शामिल किया है। समिति के अध्यक्ष डीएम द्वारा नामित एडीएम वित्त हैं। आयुष्मान योजना के नोडल अनुज यादव ने बताया कि जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इसके अलावा 15 दिसंबर को जिला शिकायत निवारण समिति (डीजीआरसी) के समक्ष भी इस मामले को रखा जाएगा। पीड़ित को समिति के समक्ष बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है। उन्होंने बताया है कि इनके अलावा भी तीन अस्पतालों की पांच और शिकायतें मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल मेरी जानकारी में ऐसा कोई मामला नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की टीम आई थी। लिखित में कुछ भी नहीं दिया और न ही स्पष्टीकरण मांगा है। यदि इस संबंध में डीएम और सीएमओ कार्यालय से कुछ मांगा जाएगा तो जरूर उपलब्ध करवाएंगे।

अखिलेश्वर के सिंह, सीईओ संगी, हॉस्पीटल

जिन हाॅस्पीटल संचालकों ने आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी मरीजों से इलाज के पैसे लिए हैं, जांच में साबित होने पर उन्हें वापस करने होंगे। इसके अलावा समिति जो जुर्माना लगाएगी उसका भी भुगतान करना होगा। -डॉ. अजय कुमार वर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed