फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   transport union strike in mathura

200 से अधिक ट्रांसपोर्टर चक्का जाम में शामिल

Sat, 03 Oct 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Sat, 03 Oct 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
transport union strike in mathura
टोल टैक्स हटाने और ट्रक ट्रांसपोर्ट कारोबार को टीडीएस के दायरे से बाहर करने की मांग को लेकर चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल का दायरा बढ़ता जा रहा है। जनपद के 400 में से 200 से अधिक ट्रांसपोर्टर हड़ताल कर चक्का जाम में शामिल हो गए और ट्रकों को खड़ा कर ऑफिसों के ताले नहीं खोले।
विज्ञापन


केन्द्र सरकार द्वारा देश के ज्यादातर हाईवे और राज्य मार्ग व जिला मार्ग पर टोल टैक्स लगा दिया और मनमानी वसूली की जा रही है। ट्रक ट्रांसपोर्ट कारोबार पर टीडीएस लगा दिया है। पेट्रोल व डीजल पर सड़क निर्माण के लिए दो रूपये प्रति लीटर की दर से वसूला जाने वाला सेस कर बढ़ाकर छह रुपये प्रति लीटर कर दिया है। इससे ट्रांसपोर्ट कारोबारी एक अक्तूबर से चक्का जाम किए हैं। मथुरा में वर्तमान में जनपद में 300 से अधिक ट्रांसपोर्टर हैं।
विज्ञापन


वहीं 100 से अधिक ट्रांसपोर्टर अकेले रिफाइनरी क्षेत्र में हैं। ट्राक ट्रांसपोर्ट एसोशिएसन के बैनर तले मथुरा में चल रहे चक्का जाम में अब तक 200 से अधिक ट्रांसपोर्टर इसमें शामिल हो चुके हैं। एसोशिएसन अध्यक्ष चौधरी धर्मवीर सिंह, बबलू गर्ग, गोपाल सक्सेना, जरीम कुरैशी, उमेश शर्मा, सौनू चौधरी, सलीम खान आदि ने बताया कि शुक्रवार को रिफाइनरी, मसानी व हाइवे तथा मंडी समिति में ट्रांसपोर्टरों संग बैठक कर चक्का जाम में सहयोग मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस पर 200 से अधिक ट्रांसपोर्टर साथ आए हैं और उन्होंने गाडिय़ां खड़ी कर चक्का जाम में सहयोग किया है। साथ ही एसोशिएसन के पदाधिकारियों ने हाइवे पर रैली निकालकर ट्रक आपरेटर यूनियन को एकजुट करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed