फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Traffic police officers accused of beating a young man

Mathura News: ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर युवक को पीटने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Traffic police officers accused of beating a young man
चौमुहां। कोसीकलां क्षेत्र के ग्राम सुजावली निवासी एक युवक ने थाना जैंत क्षेत्र के छटीकरा पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों द्वारा मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित के पिता ने इस संबंध में एसएसपी और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की मांग की है। पीड़ित नानक का बेटा विष्णु 29 जनवरी को सुबह पैदल वृंदावन की ओर जा रहा था। आरोप है कि जब वह छटीकरा स्थित चार धाम मंदिर के पास पहुंचा, तो सड़क के बीचों-बीच एक बस खड़ी होने के कारण यातायात बाधित हो रहा था।
विज्ञापन

जब विष्णु ने चालक से बस हटाने का अनुरोध किया, तो वहां मौजूद ट्रैफिक टीएसआई, पुलिसकर्मी और होमगार्ड भड़क गए। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए युवक के साथ लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित पक्ष का कहना है कि पुलिस की पिटाई से विष्णु की नाक और मुंह से काफी खून बहा। सिर में गंभीर चोटें आईं। इसके बाद घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित के पिता ने एसएसपी और मानवाधिकार आयोग से निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed