फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Timing of darshan of Thakur Shri Banke Bihariji changed

Banke Bihari Mandir: बांके बिहारी मंदिर का बदल गया समय, 4.30 बजे खुलेंगे पट...शाम के इस समय तक होंगे दर्शन

Mon, 04 Nov 2024 09:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 04 Nov 2024 09:54 AM IST
सार

वृंदावन में विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के दर्शन के समय में बदलाव हो गया है। यदि आप भी बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने जा रहे हैं, तो नये समय के अनुसार ही प्लान करें। 

 

विज्ञापन
Timing of darshan of Thakur Shri Banke Bihariji changed
ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में सजाया गया भव्य फूल बंगला - फोटो : संवाद

विस्तार

वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर दर्शन के समय में तीन नवंबर यानि भाई दूज से बदलाव कर दिया गया है। नित्य दर्शन और आरती के समय में भी परिवर्तन किया गया है। भाईदूज और सप्ताहांत होने के कारण रविवार को ठाकुर श्रीबांकेबिहारीजी के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त पहुंचे। भक्तों के पहुंचने का क्रम सुबह 4 बजे से ही शुरू हो गया था। यह हाल तब था जब ठाकुरजी के दर्शन के समय में भैयादूज से बदलाव हो गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: मथुरा में यातायात के सभी प्लान हुए फेल, वाहनों की लगी कतारें...जाम में घंटों लोग फंसे रहे
विज्ञापन



ठाकुर श्रीबांकेबिहारीजी के सेवायत आचार्य विप्रांश बल्लभ गोस्वामी ने बताया कि भाईदूज के दिन से ठाकुरजी के दर्शन का समय बदल गया है। अब शीतकालीन समय ठाकुरजी के दर्शन सुबह 8.45 से दोपहर 1 बजे तक और संध्या को 4.30 से रात्रि 8.30 बजे तक दर्शन होंगे। यह क्रम होली के बाद दौज तक चलेगा। भाईदूज यमद्वितीया स्नान अर्थात भाईदूज का पारंपरिक व पुनीत पर्व धूमधाम सहित मनाया गया। इस प्रमुख आकर्षण केंद्र मथुरा व वृंदावन के श्रीयमुना तट रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed