फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Traffic system collapsed, vehicles stopped due to jam

UP: मथुरा में यातायात के सभी प्लान हुए फेल, वाहनों की लगी कतारें...जाम में घंटों लोग फंसे रहे

Mon, 04 Nov 2024 09:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 04 Nov 2024 09:34 AM IST
सार

मथुरा में भैया दूज पर यातायात के सभी प्लान फेल हो गए। लोगों की भीड़ जैसे ही निकली, तो सड़कों पर जाम लगना शुरू हो गया। कई स्थानों पर जाम में एंबुलेंस तक फंस गई। सुबह से शाम तक सड़कों पर वाहन रेंगते हुए चलते नजर आए। 

 

विज्ञापन
Traffic system collapsed, vehicles stopped due to jam
बलदेव में जाम के दौरान लंबी कतारें लगी हुई

विस्तार

मथुरा में भैयादूज के अवसर पर रविवार को यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। भैया दूज पर भाइयों के घर पहुंचने के लिए बहनों को काफी इंतजार करना पड़ा। जाम खुलवाने में पुलिस के भी पसीने छूट गए। कई स्थानों जाम में कई एंबुलेंस फंसने की बात भी सामने आई है। यह स्थिति नगर के साथ ही यमुना एक्सप्रेस-वे पर भी रही।
विज्ञापन


शहर में कृष्णा नगर, भूतेश्वर, गोवर्धन चौराहा, नरहौली तिराहा, टाउनशिप तिराहा, औरंगाबाद तिराहा, मंडी समिति, सदर रोड, टैंक चौराहा पर सुबह से शाम तक वाहनों का दबाव बढ़ने से जाम के हालात बन गए। यातायात व्यवस्था सही करने के लिए लगाए गए पुलिस कर्मी भी जाम खुलवाने में विफल नजर आए।
विज्ञापन


वाहनों की लंबी कतारें
कोसीकलां के पुरानी जीटी रोड, शेरगढ़ मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ने से कुछ ही देर में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सबसे ज्यादा दिक्कत बाईपास तिराहे, लिंक रोड, नंदगांव रोड रेलवे पुल, आंबेडकर पार्क, गोपाल बाग के पास रही। थाना प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि त्योहार पर लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। उधर, बलदेव में श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण दो से तीन किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। श्रद्धालुओं के वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: बैल्डिंग कारीगर की निकली सिर कटी लाश, पत्नी ने तीन दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप...बताई रंजिश की वजह



चारों ओर भीड़
चारों ओर भीड़ दिखाई दी। नरहौली चौराहा, अवैरनी चौराहा, कैलाश रोड, मोती बाजार शिवरतन बाजार, हथकौली रोड, जटौरा मार्ग पर व्यवस्थाएं धराशाई नजर आईं। मुख्य बाजार, मंदिर मार्ग पर दुपहिया वाहनों से जाम लग गया। सब्जी मंडी व सिंह पौर द्वार में वाहन आ जाने से जाम लग गया। थाना प्रभारी त्रिलोकी सिंह ने बताया कि वाहनों को जल्दी निकलने की होड़ में थोड़ी देर के लिए जाम लग गया था।

टैंटीगांव में भी बुरा हाल
वहीं, टैंटीगांव में लगे जाम को पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद खुलवाया। नौहझील-राया मार्ग व खैर-टैंटीगांव मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। राया में जाम के कारण वाहन घंटों रेंगते रहे। थाना प्रभारी अशोक कुमार, निरीक्षक अपराध दिनेश कुमार और कस्बा प्रभारी निशांत पायल ने मुख्य मार्गों व चौराहों पर खड़े टेंपो, डग्गामार वाहन सहित ढकेलों को हटवाकर राजमार्ग पर यातायात सुचारू कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed