फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Three including two brothers killed, one injured in road accident

रफ्तार का कहर:  कैंटर ने ट्रैक्टर-ट्राली में मारी टक्कर, तेज धमाका सुनाई दिया...दो भाइयों संग तीन की मौत

Mon, 30 Dec 2024 12:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 30 Dec 2024 12:03 PM IST
सार

छाता शुगर मिल के सामने कैंटर ने ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी। हादसे में दो भाइयों समेत तीन की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
 

विज्ञापन
Three including two brothers killed, one injured in road accident
हादसे में क्षतिग्रस्त कैंटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा- दिल्ली हाईवे पर स्थित छाता शुगर मिल के सामने ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में दो भाइयों समेत तीन की मौत हो गई। रविवार सुबह छह बजे हुई इस हादसे की वजह कैंटर चालक को झपकी आना बताया जा रहा है।
विज्ञापन




छाता कोतवाली प्रभारी संजय कुमार त्यागी ने बताया कि छाता शुगर मिल के सामने मथुरा की ओर जा रहे ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से कैंटर ने टक्कर मार दी। इस दौरान तेज आवाज से आसपास के दुकानदार सिहर उठे। दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक हरियाणा के थाना होडल स्थित भुलवाना गांव निवासी पूरन (43 ), बरसाना के सहार निवासी मजदूर उमेश (37), आजमगढ़ के थाना कंधरापुर के कपसा निवासी कैंटर चालक प्रिंस सिंह (26) और दिल्ली के महिपालपुर निवासी कैंटर के खलासी धर्मेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस और एनएचएआई के घटना प्रबंधक अधिकारी आवेश खान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, उमेश और कैंटर चालक प्रिंस की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल ट्रैक्टर चालक पूरन की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल कैंटर के खलासी धर्मेंद्र को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पोस्टमार्टम हाउस पर पूरन के छोटे भाई कैलाश ने बताया कि हादसे में पूरन और मामा के बेटे उमेश की जान चली गई। उमेश अपने परिवार में अकेला था। उनके माता पिता की पहले मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधा घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगा रहा जाम
दुर्घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर आधे घंटे तक वाहनों का आवागमन बाधित रहा। पुलिस और एनएचएआई की टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग से ईंटों को हटवाकर और वाहनों को किनारे कराकर आवागमन सुचारू कराया। इस दौरान करीब आधे घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा।


भाई से मिलने की चाह रह गई अधूरी
 छाता में दुर्घटना में मृत कैंटर चालक प्रिंस अपने परिवार में सबसे छोटा था। पोस्टमार्टम गृह पर आई गुरुग्राम निवासी बहन गुडि़या ने बताया कि चार भाई बहनों में वह सबसे छोटे थे। रविवार को वह गुरुग्राम उससे मिलने के लिए आने वाले थे। रात को उनकी मोबाइल फोन पर बात भी हुई थी। फोन पर हुई बातचीत में उन्होंने कहा था कि वह सुबह घर पहुंच जाएंगे। अपने मामा से मिलने के लिए भांजे की काफी उत्साहित थे, लेकिन मामा के पहुंचने के स्थान पर उनकी मौत की खबर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed