फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Three day birth anniversary will be celebrated on Shri Krishna Janmashtami in Mathura

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: गूंजेंगे पूनम दीदी के भजन, महाभारत में शंखनाद करने वाले योगी का मथुरा में बजेगा शंख

Mon, 04 Sep 2023 10:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 04 Sep 2023 10:29 PM IST
सार

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूनम दीदी के भजन गूंजेंगे। वहीं महाभारत में शंखनाद करने वाले रामजन्म योगी का शंख भी बजेगा। इसके अलावा वृंदावन में चित्र-विचित्र के भजन गूंजेंगे।

विज्ञापन
Three day birth anniversary will be celebrated on Shri Krishna Janmashtami in Mathura
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा-वृंदावन सहित ब्रज के अन्य तीर्थ स्थलों पर तीन दिवसीय जन्मोत्सव में उत्साह और उमंग के नए-नए रंग भरे जा रहे हैं। इस दौरान कहीं ब्रज संस्कृति देखने को मिलेगी तो किसी मंच पर भोजपुरी संस्कृति की झलक दिखाई देगी। वाराणसी से रामजन्म योगी भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली में शंखनाद करने आ रहे हैं। प्रख्यात भजन गायिका पूनम दीदी मथुरा में और चित्र-विचित्र वृंदावन में अपने स्वरों से कन्हैया का गुणगान करेंगे।

विज्ञापन


जन्माष्टमी का उत्सव शुरू होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद, नगर निगम सहित विभिन्न एजेंसियां तैयारी में जुटी हैं। जन्मोत्सव के इस दौर में आयोजनों की शुरुआत वृंदावन से हो चुकी है। खास उत्सव 6 से 8 सितंबर तक होंगे। इसमें मथुरा के जुबलीपार्क स्थित मुक्ताकाशीय रंगमंच पर छह सितंबर को पूनम दीदी भजनों की प्रस्तुति देंगी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- जिंदा करने का दावा: पोस्टमॉर्टम हाउस पर हुआ झाड़ फूंक, शव के कान पर लगाया फोन...फिर दिखा हैरान करने वाला दृश्य
विज्ञापन
विज्ञापन


वृंदावन गीता शोध संस्थान में आठ सितंबर को चित्र-विचित्र के भजन गूजेंगे। 6 सितंबर को संस्कार भारती के सहयोग से दीप प्रज्ज्वलन शंखनाद के साथ होगा। यह शंखनाद वाराणसी के ग्राम चौबेपुर में रहने वाले कलाकार रामजन्म योगी करेंगे, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त है। वह 30 मिनट तक शंखनाद का रिकॉर्ड बना चुके हैं। 

यह भी पढ़ेंः- Mathura: आराध्य श्री बांके बिहारी के दर्शन को आईं महिला श्रद्धालुओं को गार्डों ने पीटा; थाने पहुंचा मामला

महाभारत सीरियल के प्रारंभ में सुनाई देने वाले शंख की आवाज रामजन्म योगी के शंख की है। श्री गिरिराज कृष्णा सांस्कृतिक कला समिति के संस्थापक मुरारी लाल तिवारी की टीम चरकुला नृत्य ,मयूर नृत्य, दीपक नृत्य और ब्रज चौरासी के लोकगीतों आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इंदौर से आ रहे बाबा सत्यनारायण मौर्य की प्रस्तुति भी आकर्षण बनेगी। वह न केवल एक चित्रकार हैं अपितु कवि, गायक, राष्ट्र चिंतक व आध्यात्मिक गुरु भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed