{"_id":"68ce2b8e52819c2bd8090e19","slug":"three-arrested-in-mathura-gun-factory-encounter-one-suspect-escapes-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मथुरा में अवैध हथियार फैक्टरी का भंडाफोड़, जंगल में पुलिस से चली गोलियां...तीन बदमाश दबोचे, चौथा भाग निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मथुरा में अवैध हथियार फैक्टरी का भंडाफोड़, जंगल में पुलिस से चली गोलियां...तीन बदमाश दबोचे, चौथा भाग निकला
Sat, 20 Sep 2025 09:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 20 Sep 2025 09:50 AM IST
सार
मथुरा पुलिस ने पचावर और कारब के जंगलों में अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। जंगल में चल रही इस फैक्टरी की पुलिस ने घेराबंद की। इस दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से तीन शातिर घायल हो गए। चौथा साथी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला।
विज्ञापन
Three Arrested in Mathura Gun Factory Encounter
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा के महावन थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव पचावर और कारब के जंगलों में तमंचा बनाने की फैक्टरी चलाने वाले तीन युवकों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी मौके से भाग निकला। तीनों घायलों को उपचार के लिए सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
महावन थाना क्षेत्र के गांव पचावर और कारब के जंगलों में थाना प्रभारी सुधीर कुमार को काफी दिनों से क्षेत्र में शस्त्र बनाने की फैक्टरी की सूचना मिली थी। थाना प्रभारी महावन जानकारी लगाने में जुट गए। शुक्रवार की रात लगभग 9 बजकर बीस मिनट पर महावन पुलिस द्वारा घेराबंदी कर कारब और पचावर के जंगलों में उसे स्थान को घेर लिया, जहां तमंचे बनाए जा रहे थे।
पुलिस को देखते ही बदमाशों द्वारा फायरिंग कर दी गई। इस दौरान पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। कारब निवासी महेंद्र पुत्र केशव देव , नगला लोका पचावर थाना महावन निवासी सूरज पुत्र नंदकिशोर और नगला छत्तू थाना एका जनपद फिरोजाबाद निवासी महेश पुत्र सूरजपाल मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से घायल हो गए। इस दौरान लाखन पुलिस टीम पर फायर करता हुआ भाग निकला। पुलिस ने तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन