{"_id":"665904e6acc44cb7610c31f4","slug":"thieves-cut-4-km-long-high-tension-line-mathura-news-c-29-1-agr1017-242549-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: ऐसी चोरी कि बिजली विभाग को लगा बड़ा झटका, चोर काट ले गए हाईटेंशन लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: ऐसी चोरी कि बिजली विभाग को लगा बड़ा झटका, चोर काट ले गए हाईटेंशन लाइन
Fri, 31 May 2024 10:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2024 10:21 AM IST
सार
चोरों ने चार किमी लंबी हाईटेंशन लाइन चोरी कर ली। जानकारी मिलने के बाद बिजली अधिकारियों ने नौहझील थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
हाईटेंशन लाइन
विस्तार
मथुरा के नौहझील क्षेत्र में चोर 33 केवीए की 4 किलोमीटर लंबी लाइन के तार काटकर चुरा ले गए। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।
220 केवीए मडुआका से नौहझील खादर में होकर विद्युत उपखंड नौहझील व बाजना उपखंड पर 33 केवी लाइन आ रही है। यहां से दो लाइनें हैं। दोनों चालू हैं। नौहझील व बाजना विद्युत उपखंड की 33 केवीए लाइन के 22 विद्युत खंभों से करीब 4 किलो मीटर लंबी लाइन सोमवार रात चोर काटकर चोरी कर ले गए। जानकारी विद्युत कर्मियों को मंगलवार शाम को हुई। इस मामले में नौहझील के जेई अशोक कुमार व बाजना के जेई ओमेंद्र प्रताप सिंह ने थाने में तहरीर दी है।
केस दर्ज कर पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। एसडीओ समर्थ श्रीवास्तव ने बताया कि चोर 4 किलोमीटर लंबी 33 केवीए की लाइन काटकर ले गए हैं। थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।