Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The Yamuna ghats were illuminated with 250,000 lamps.

Mathura News: ढाई लाख दीपों से जगमगाए यमुना के घाट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
The Yamuna ghats were illuminated with 250,000 lamps.
मथुरा। देव दिवाली पर यमुना के घाट ढाई लाख दीपकों की रोशनी से जगमगा उठे। यमुना तट पर दीपदान के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। दीपों की कतारों से सजे घाटों पर भक्ति और आध्यात्मिकता का अद्भुत नजारा दिखाई दिया। इस अवसर पर राजा घाट पर भजन संध्या आयोजित की गई।
विज्ञापन

भजन संध्या में भगवान श्रीकृष्ण और मां यमुना की आराधना में श्रद्धालु देर तक लीन रहे। विधायक श्रीकांत शर्मा ने दीप जलाकर यमुना महारानी को नमन किया। इसके बाद नावों पर बनाए गए मंच से उन्होंने स्वयं भजन गायन और नृत्य किया। श्रद्धालु भी भजनों पर झूमते और नृत्य करते नजर आए। पूर्व मंत्री रविकांत गर्ग ने यमुना पूजन किया। कार्यक्रम गोपाल पीठाधीश्वर यदुनंदन महाराज एवं पंकज बाबा महाराज के सानिध्य में हुआ। इस दौरान श्रीमाथुर चतुर्वेद परिषद और तीर्थ पुरोहित महासभा के पदाधिकारियों ने अतिथियों का दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मान किया।
विज्ञापन

इस दौरान सोहनलाल शर्मा, कन्हैयालाल अग्रवाल, अजय चतुर्वेदी, ब्र्रजेंद्र नागर, पंकज शर्मा, योगेश आवा, गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, प्रयागनाथ चतुर्वेदी, लालजी भाई शास्त्री, संदीप माथुर, यज्ञदत्त चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में सिटी मजिस्ट्रेट अनुपम मिश्रा, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी और पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
स्वामी घाट से ध्रुव घाट तक हुआ दीपदान, यमुना की महाआरती
मथुरा। भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति के तत्वावधान में स्वामी घाट से ध्रुव घाट तक दीपदान किया गया। दीपदान के बाद मां यमुना की भव्य महाआरती हुई। समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित रामगोपाल शर्मा ने कहा कि देव दीपावली सनातन संस्कृति और धार्मिक आस्था का महत्वपूर्ण पर्व है। इस दौरान संजय हरियाणा, बंसीलाल शर्मा, गौरव कांत शर्मा, केके शर्मा, राजा ज्ञानेंद्र दीक्षित, अजय शर्मा लब्बू, सुनील शर्मा, आशीष शर्मा, श्याम शर्मा, विष्णुकांत भारद्वाज, मुकेश शर्मा, संजय पाराशर, राजकुमार शर्मा, हरीश शर्मा, सर्वेश चतुर्वेदी, अभिषेक शर्मा, चारू शर्मा, ज्योति चतुर्वेदी, तनुजा चतुर्वेदी, सरोज वशिष्ठ आदि रहे। संवाद

--
योगमाया शक्तिपीठ में हुआ सुंदरकांड पाठ
मथुरा। देव दिवाली पर मलपुरा स्थित प्राचीन योगमाया शक्तिपीठ (कंस कारागार) को फूलों और दीपों से सजाया गया। अध्यक्षता अधिष्ठात्री महंत गोस्वामी वंदना पाराशर ने की। उन्होंने कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली का धार्मिक महत्व बताया। संध्या में महाआरती के बाद श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड का पाठ किया। इस दौरान कन्हैयालाल शर्मा, वीरपाल, ओम प्रकाश, डॉ. प्रियंका, अष्टमी, मनोज, सत्यवीर आदि श्रद्धालु रहे। संवाद
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed