फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Banke Bihari Temple Incident Flower Bungalow Collapses After Rope Breaks Panic Among Devotees in Vrindavan

Vrindavan News: बांकेबिहारी मंदिर में हादसा...रस्सी टूटने से गिरा फूल बंगला, मचा हड़कंप; बाल-बाल बचे श्रद्धालु

Wed, 21 May 2025 08:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 21 May 2025 08:21 AM IST
सार

Banke Bihari Mandir News: वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब रस्सी टूटने से फूल बंगला गिर गया। इस दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ में दहशत फैल गई।

विज्ञापन
Banke Bihari Temple Incident Flower Bungalow Collapses After Rope Breaks Panic Among Devotees in Vrindavan
बांकेबिहारी मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृंदावन के जग प्रसिद्ध ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में उस समय हड़कंप मच गया जब मंदिर में बनने वाले फूल बंगले का जाल रस्सी के कटने से लटक गया। हालांकि इसमें किसी को कोई चोट नहीं आई।
विज्ञापन



बिहारी जी मंदिर में ठाकुर जी को शीतलता प्रदान करने के लिए फूल बंगले सजाए जा रहे हैं। मंगलवार को भी मंदिर में फूल बंगला सजाया गया था। शाम को अचानक फूल बंगले का जाल लटक गया। इससे श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


मंदिर में तैनात सुरक्षाकर्मियों और पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालुओं को मंदिर से बाहर निकालकर जाल को सही किया। जानकारी के अनुसार फूल बंगले के जाल को रस्सियों से बांधा जाता है। आशंका है कि बंदरों द्वारा रस्सी काटे जाने के कारण फूल बंगले का जाल लटक गया। हालांकि इसमें किसी श्रद्धालु को कोई चोट नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed