Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The first Guru of the Sikhs, Nanak Dev, visited Vrindavan 513 years ago

Mathura News: 513 साल पहले वृंदावन आए थे सिखों के प्रथम गुरु नानक देव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
The first Guru of the Sikhs, Nanak Dev, visited Vrindavan 513 years ago
फोटो -
विज्ञापन



गांधी नगर स्थित टीले पर दिया था परमेश्वर की भक्ति का संदेश

संवाद न्यूज एजेंसी
वृंदावन। सिख धर्म के पहले गुरु नानक देव का 557वां प्रकाश पर्व गुरुनानक टीला गुरुद्वारा में सोमवार से शुरू हो गया है। सुबह श्रीअखंड पाठ आरंभ हुआ। इसका समापन 24 को होगा।
गुरुद्वारा के प्रभारी परमजीत सिंह ने बताया कि श्रीअखंड पाठ के बाद शबद कीर्तन गुरुवाणी, कथा विचार और भक्तों द्वारा अरदास लगाई जाएगी। कार्यक्रम के अंत में अटूट लंगर का आयोजन होगा। सिख धर्म के पहले गुरु नानक देव करीब 513 साल पहले वृंदावन आए थे। वह यहां गांधी नगर स्थित प्राचीन टीले पर ठहरे थे। उन्होंने अनुयायियों को असल रासलीला का महत्व बताया। साथ ही परमेश्वर की भक्ति करते हुए सच्चा जीवन जीने का उपदेश दिया। तभी से इस पावन टीला साहिब का नाम उनके नाम पर पड़ गया। परमजीत सिंह के अनुसार, गुरु नानक देव अगस्त 1513 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन वृंदावन आए थे। यह उनकी चार यात्राओं (उदासीन) में से पहली थी। उनके साथ भक्त बाला और मरदाना भी थे। वह इससे पहले मथुरा मसानी स्थित एक बगीची पर भी करीब एक माह से अधिक समय ठहरे थे। तभी से मसानी स्थित बगीची का नाम गुरुनानक बगीची पड़ गया।
विज्ञापन

-------------------
गुरु गोविंद सिंह ने भी 1707 में किया था दौरा
सिख धर्म के 10वें गुरु गोविंद सिंह भी जुलाई 1707 को वृंदावन के इस पावन स्थान पर आए थे। उनके दरबारी कवि सेनापति ने अपनी पुस्तक श्रीगुरु शोभा में 1711 में इसका उल्लेख किया है। भक्तों द्वारा 20 सितंबर 2015 में इस पावन स्थल पर भव्य गुरुद्वारा बनाया गया। वर्तमान में यह गुरुद्वारा धर्म प्रचार कमेटी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर साहिब द्वारा संचालित किया जा रहा है। यहां अरदास के लिए दूर-दूर से अनुयायी आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed