फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The driver ran away with the JCB, the child's neck was cut by the claws, he died

Mathura: जेसीबी मशीन के पंजे में फंसी मासूम की गर्दन, धड़ से हो गई अलग...परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 21 Nov 2024 01:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 21 Nov 2024 01:22 PM IST
सार

मथुरा में जेसीबी के पंजे में फंसकर मासूम की गर्दन कट गई। बच्चे की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। लोगों ने जेसीबी चालक को दबोच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

 

विज्ञापन
The driver ran away with the JCB, the child's neck was cut by the claws, he died
मासूम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के छाता कोतवाली क्षेत्र के गांव गौहरी में बुधवार की शाम शराब के नशे में धुत चालक की लापरवाही से जेसीबी के पंजे (बकेट) की चपेट में आकर पांच साल के बालक की गर्दन कटने से मौत हो गई। बालक घर के बाहर चबूतरे पर बैठा था जबकि जेसीबी चालक एक ट्रैक्टर-ट्राली को टक्कर मारकर जेसीबी लेकर भाग रहा था। ग्रामीणों ने चालक और जेसीबी को पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन


बच्चे के चाचा रोहित ने बताया कि बुधवार दोपहर 3.15 बजे के करीब उसका 5 वर्षीय भतीजा देव उर्फ देबू पुत्र सुमित घर के बाहर चबूतरे पर बैठा था। तभी गांव का ही रहने वाला जेसीबी चालक जल सिंह नशे में धुत होकर जेसीबी को गांव में लेकर आया और तेजी से दौड़ने लगा। उसकी लापरवाही से जेसीबी का पंजा (बकेट) देबू की गर्दन में लगा और वह लहूलुहान होकर गिर गया।
विज्ञापन


परिजन को जानकारी हुई तो उसे लेकर अस्पताल दौड़े, लेकिन घर के पास ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि जेसीबी चालक कुछ देर रास्ते में एक ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मारकर आया था। हादसे के बाद ग्रामीणों ने जेसीबी चालक को पकड़ लिया। सूचना पुलिस को लगी तो वह भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने जेसीबी और चालक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार त्यागी ने बताया कि परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजदूर हैं बालक के पिता
ग्रामीणों के अनुसार मृत बच्चे के पिता सुमित मजदूरी करते हैं। जब उनके बेटे की मौत हुई वह मजदूरी के लिए गए हुए थे। जैसे ही उन्हें जानकारी हुई वह दौड़ते हुए घर पहुंचे। यहां अपने बेटे को लहुलुहान हालत में मृत पड़ा देख उनके पैरों जमीन खिसक गई।


पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे परिजन, पुलिस के समझाने पर माने
दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जब बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी करने लगी तो ग्रामीणों और परिजनों ने इसका विरोध किया। पुलिस के अनुसार, मृतक के परिजन बच्चे का पोस्टमार्टम कराना नहीं चाहते थे, लेकिन जब उन्हें समझाया गया कि दुर्घटना का मामला है और पोस्टमार्टम कराना आवश्यक है तब वह माने और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed