फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The dream of 13511 families, which was incomplete for years, will be fulfilled

Mathura News: 13511 परिवारों का सपना होगा पूरा, जो वर्षों से था अधूरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
The dream of 13511 families, which was incomplete for years, will be fulfilled
मथुरा। 13511 परिवारों का अपने आशियाने का जो सपना वर्षों से अधूरा था अब वह पूरा हो जाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत कराया गया वंचितों का सर्वे अब पूरा हो गया है। ऐसे में अब वंचितों को उम्मीद बंध गई है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें आवास निर्माण के लिए 1.20 लाख रुपये की धनराशि शासन द्वारा दी जाएगी।
विज्ञापन



सरकार द्वारा आवासविहीन परिवारों को छत दिलाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का संचालन किया जा रहा है। इस योजना का लाभ लेने के लिए केवल वही परिवार पात्र थे, जिनका 2011 में हुए आर्थिक सर्वे में नाम शामिल था। ऐसे लोग जो इस सर्वे में शामिल नहीं थे, वे पात्रता की शर्तें पूरी करने के बाद भी इसका लाभ नहीं ले पाते थे। इसी को लेकर शासन ने आवास प्लस सर्वे कराया था।
विज्ञापन


इसमें आवास के लिए पात्र परिवारों का सर्वे कराया गया था। मथुरा में यह सर्वे पूरा हो गया है। इसके बाद कुल 13511 वंचित परिवार सामने आए हैं। इसमें विकास खंड चौमुहां में सर्वाधिक 2586 और विकास खंड नंदगांव में सबसे कम 717 वंचित सामने आए हैं। सर्वे पूरा होने के बाद अब जांच कमेटी द्वारा रैंडम आधार पर सत्यापन कराया जाएगा। सत्यापन के बाद शासन से आवंटित लक्ष्य के अनुसार पात्रों के खाते में आवास बनाने के लिए 1.20 लाख रुपये की धनराशि तीन किस्तों में भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


3413 ने खुद ही किया अपना सर्वे
राजनीतिक द्वेष व कर्मचारियों की मनमानी के चलते कई बार पात्र होने के बाद भी कई परिवार योजनाओं का लाभ मिलने से वंचित रह जाते हैं। ऐसा न हो इसके लिए आवास सर्वे में खुद से ही ऑनलाइन एप के माध्यम से सर्वे का मौका दिया गया था। मथुरा के ग्रामीणों ने इसका खूब फायदा उठाया। जिले के 3413 परिवारों ने खुद ही एप के माध्यम से आवास का सर्वे पूरा किया। हालांकि ऐसे परिवारों का प्रशासन को दोबारा सत्यापन कराना होगा।


ब्लॉकवार सर्वे में सामने आए जरूरतमंद
ब्लॉक का नाम सर्वे में मिले जरूरतमंदों की संख्या
बलदेव-1700
चौमुहां-2586
छाता-2056
फरह-1375
गोवर्धन-988
मांट-1079
मथुरा-520
नंदगांव-717
नौहझील-1455
राया-1035
कुल-13511


प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का सर्वे पूरा हो गया है। नियमानुसार अब पात्रों का सत्यापन कराया जाएगा। इसके बाद आगे की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद शासन द्वारा आवंटित लक्ष्य के अनुसार पात्रों को आवास उपलब्ध कराया जाएगा।
-चंद्रप्रकाश सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed