{"_id":"67cde9e5edaab0ef1603ebba","slug":"tempo-lost-control-and-overturned-one-dead-mathura-news-c-29-1-agr1017-366340-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: अनियंत्रित होकर पलटा टेंपो, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: अनियंत्रित होकर पलटा टेंपो, एक की मौत
विज्ञापन
चौमुहां(मथुरा)। जैंत क्षेत्र में हाईवे पर टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक सवार की मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए। चंडीगढ़ के सेक्टर 19 निवासी अजय कुमार अपने दोस्तों के साथ बरसाना होली के बाद रविवार सुबह वृंदावन दर्शन करने के लिए जा रहे थे।
तभी थाना जैंत क्षेत्र में चौधरी ढाबे के समीप टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। टेंपो में 9 लोग सवार थे। जिसमें अजय कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनके अन्य साथी घायल हो गए। पत्नी मीना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वहीं पुलिस ने अन्य घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया है। दोस्त राकेश ने बताया कि अजय कुमार चंडीगढ़ के राजभवन में ड्राइवर थे। थाना प्रभारी जैंत अश्वनी कुमार ने बताया शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। संवाद