{"_id":"5e614c688ebc3eebbc69dc56","slug":"teen-do-suiside-in-mthura-mathura-news-agr432676124","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ से क्षुब्ध किशोरी ने की सुसाइड, परिजनों का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ से क्षुब्ध किशोरी ने की सुसाइड, परिजनों का आरोप
विज्ञापन
टैंटीगांव। सुरीर के एक गांव में 13 फरवरी की शाम किशोरी घर के बाहर बने शौचालय गई। गांव के ही युवक ने किशोरी से छेड़छाड़ कर दी। शोर सुनकर किशोरी के माता पिता भी पहुंच गए, तभी युवक के परिवारीजन युवक को छुड़ाकर ले गए। छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कराने गए परिवारीजनों को आरोपियों ने नहीं जाने दिया।
13 फरवरी की रात 10 बजे छेड़छाड़ करने वाले युवक का पिता किशोरी के घर पहुंचा और बोला कि तुम अपनी बेटी की शादी मेरे लड़के से कर दो। जबकि आक्रोशित किशोरी का परिवार तैयार नहीं हुआ।
मां का आरोप है कि उनकी बेटी ने मुकदमा दर्ज न होने पर तंग आकर 14 फरवरी को सुसाइड कर ली। किशोरी के सुसाइड की भनक लगते ही युवक के परिवारीजन हाथों में हथियार लेकर आ गए। सुबूत मिटाने के उद्देश्य से शव का अंतिम संस्कार करवा दिया।
विज्ञापन
किशोरी की मां ने आरोप लगाया कि जब हम रिपोर्ट दर्ज कराने चले तो युवक के परिवारीजनों ने तंमचा दिखाते हुए धमकी दी थी। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
कोतवाली प्रभारी रामपाल सिंह भाटी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी।