फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Teen dies under suspicious circumstances

UP: ऊपरी साया...किशोर के चेहरे पर बरसाए थप्पड़, तांत्रिक से कराया इलाज; संदिग्ध परिस्थिति में तोड़ा दम

Sun, 03 Aug 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 03 Aug 2025 01:13 AM IST
सार

किशोर चार दिन पहले रास्ते में गिर गया। इसके बाद किशोर अजीब हरकत करने लगा। परिजन उसे चिकित्सक के पास ले जाने के बजाय तांत्रिक के पास ले गए। तबीयत बिगड़ने पर झोलाछाप से इलाज कराया। किशोर की माैत हो गई।

विज्ञापन
Teen dies under suspicious circumstances
तांत्रिक, तंत्र-मंत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के गांव दहगांव में बुखार से पीड़ित एक किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में माैत हो गई। बुखार से पीड़ित किशोर को उचित चिकित्सा देने के बजाय परिजन तंत्र-मंत्र और झोलाछाप के पास ले गए। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और शनिवार को उसकी माैत हो गई।
विज्ञापन

 
Trending Videos

जानकारी के अनुसार एक किशोर चार दिन पहले रास्ते में गिर गया था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इसके बाद वह अजीब हरकतें करने लगा। परिजन उसे पास के एक तांत्रिक के पास ले गए। वहां झाड़-फूंक से इलाज कराया गया। इसके बाद जब किशोर को बुखार आ गया। उसे एक झोलाछाप के पास ले गए। जहां उसे ड्रिप चढ़ा दी। ड्रिप चढ़ते ही अंश की तबीयत और बिगड़ गई। शुक्रवार शाम को स्थिति और गंभीर हो गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि परिजन ने बेटे पर ऊपरी साया होने की बात कही। इसके बाद किशोर को थप्पड़ों से पीटा गया। इससे उसके चेहरे पर सूजन आ गई और हालत गंभीर हो गई। शनिवार को परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

 
विज्ञापन

वहीं पुलिस ने ऐसी किसी घटना की जानकारी होने से इन्कार किया है। जिला अस्पताल के डाॅक्टर एसपी शर्मा ने बताया कि परिजन बुखार में बच्चे को लेकर आए थे, उसे एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। आगरा रेफर किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed