फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Teacher harassed girl students in school

UP: छात्राओं से छेड़छाड़, दिखाए अश्लील वीडियो..सरकारी स्कूल में शिक्षक ने की ऐसी करतूत, जानकर खाैल उठेगा खून

Sun, 11 May 2025 12:15 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 11 May 2025 12:15 AM IST
सार

सरकारी स्कूल के शिक्षक की करतूत ने सभी को हिला दिया। वह छात्राओं से छेड़छाड़ करता था, उन्हें मोबाइल में अश्लील वीडियो दिखाता था। पीड़ित छात्राओं ने शिकायत शिक्षिका से की, जब मामला उजागर हो सका।

विज्ञापन
Teacher harassed girl students in school
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : adobe stock

विस्तार

मथुरा के कोतवाली छाता क्षेत्र के एक सरकारी स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ और अश्लील वीडियो दिखाने वाले डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डीएलएड) प्रशिक्षु को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस छात्राओं और अध्यापक से पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: लापता युवक की हत्या...लाश का किया ऐसा हश्र, खेत में बिखरी हुई मिली हड्डियां; मंजर देखकर कांप उठा कलेजा
विज्ञापन


विद्यालय की शिक्षिका के अनुसार शनिवार को कुछ छात्राओं बताया कि ने उन्हें विद्यालय में पढ़ाने आने वाला प्रशिक्षु नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ करता है। इतना ही नहीं उन्हें मोबाइल में अश्लील वीडियो भी दिखाता है। कुछ छात्राओं ने इसका विरोध किया तो प्रशिक्षु ने उन्हें डरा धमकाकर चुप करा दिया। जब पीड़ित छात्राओं की संख्या अधिक हो गई तो उन्होंने अध्यापिका को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

जानकारी मिलते ही पहले तो शिक्षिका को विश्वास नहीं हुआ। उन्होंने छात्राओं से अलग-अलग बात की और मामले की सच्चाई जानी। सभी छात्राओं ने एक स्वर में प्रशिक्षु अध्यापक द्वारा छेड़छाड़ और अश्लील वीडियो दिखाने की बात कही। इस पर शिक्षिका उन्हें लेकर छाता कोतवाली आ गईं। यहां कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा को पूरी घटना से अवगत कराया।

ये भी पढ़ें-UP: मैनपुरी में 'फौजियों का गांव', हर घर में हैं सेना के जवान, 100 जांबाज सीमा पर ले रहे दुश्मन से लोहा

मामला नाबालिग छात्राओं और शिक्षक से जुड़ा होने के कारण पुलिस तुरंत ही स्कूल पहुंच गई और आरोपी प्रशिक्षु को गिरफ्तार कर लिया। प्रधानाध्यापिका ने छात्राओं के परिजन को भी सूचना दे दी। जानकारी मिलने पर वह भी कोतवाली पहुंच गए। सीओ छाता आशीष कुमार शर्मा ने बताया कि शिक्षक के मोबाइल की जांच की जा रही है। मामले की तहरीर मिलने के बाद जांच आगे बढ़ाई जाएगी। जल्द ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed