{"_id":"681f5fa6a25406b9c40aa4f7","slug":"skeleton-of-missing-youth-found-in-field-in-tundla-2025-05-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: लापता युवक की हत्या...लाश का किया ऐसा हश्र, खेत में बिखरी हुई मिली हड्डियां; मंजर देखकर कांप उठा कलेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: लापता युवक की हत्या...लाश का किया ऐसा हश्र, खेत में बिखरी हुई मिली हड्डियां; मंजर देखकर कांप उठा कलेजा
Sat, 10 May 2025 07:49 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sat, 10 May 2025 07:49 PM IST
सार
सात दिन से लापता युवक की लाश खेत में मिली। लाश इस हाल में मिली, देखकर लोगों की चीख निकल गई। खेत में हड्डियां बिखरी हुईं थीं। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद के टूंडला में पचोखरा थाना क्षेत्र में एक हफ्ते से लापता युवक का कंकाल खेत में पड़ा मिला है। परिजन ने गांव के ही पिता-पुत्र सहित तीन लोगों के विरुद्ध हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं परिजन ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया। युवक के अवशेषों को उठने नहीं दिया। पुलिस ने परिजन को समझाते हुए कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं एसएसपी ने इस मामले में प्रतिवादियों से मिलीभगत के आरोप में उपनिरीक्षक को लाइनहाजिर किया है।
Trending Videos
माैके पर जुटी लोगों की भीड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
थाना पचोखरा के गांव हिम्मतपुर निवासी 22 वर्षीय उस्मान मजदूरी करता था। गांव के ही पिंटू शर्मा का खेत था। परिजन का आरोप है कि तीन मई दोपहर को उस्मान घर से गया था। इसी दिन पिंटू आदि ने पेट्रोल पंप पर उसके साथ मारपीट की थी। उसके बाद वह घर नहीं लौटा था। परिजन ने उसकी काफी तलाश की थी, उसका कही सुराग नहीं लगा था। शनिवार दोपहर गांव से एक किलोमीटर दूर सड़क के पास लोगों ने नर कंकाल देखा तो लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।
ये भी पढ़ें-UP: मैनपुरी में 'फौजियों का गांव', हर घर में हैं सेना के जवान, 100 जांबाज सीमा पर ले रहे दुश्मन से लोहा
ये भी पढ़ें-UP: मैनपुरी में 'फौजियों का गांव', हर घर में हैं सेना के जवान, 100 जांबाज सीमा पर ले रहे दुश्मन से लोहा
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
मौके पर पहुंची पुलिस ने जब छानबीन तो पुलिस को कद्दू के खेत में कंकाल के पास पेंट, चप्पल, बनियान व पेड़ पर लटकी शर्ट और गड्ढे में मोबाइल मिला। जिसके आधार पर नर कंकाल की पहचान उस्मान के रूप में हुई। पिता मुश्ताक ने हत्या का आरोप लगाते हुए पिंटू शर्मा, उसके पुत्र अन्नू शर्मा व रिश्तेदार राहुल निवासी हिम्मतपुर थाना पचोखरा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने इधर-उधर बिखरे कंकाल को एकत्रित कर पोस्टमार्टम व फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
माैके पर पुलिस अधिकारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परिजन ने किया विरोध, नहीं उठने दिए शव के अवशेष
पुलिस द्वारा एकत्रित कंकाल को परिजन ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए उठने नहीं दिया। परिजन ने हंगामा करते हुए आरोपियों की पहले गिरफ्तारी उसके बाद कंकाल रूपी शव को उठाने की बात कही। इस दौरान पहुंचे एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने परिजन व ग्रामीणों को समझाते हुए उन्हें शांत करया।
ये भी पढ़ें-पाकिस्तान के दो ड्रोन मार गिराए: श्रीनगर में तैनात मैनपुरी के दो सगे भाई, पाक को करारा जवाब...भेजा ये संदेश

खेत में मिला युवक का कंकाल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कुत्तों व जंगली जानवरों ने खाया शव
पुलिस के मुताबिक मृतक का शव कई हिस्सों में अलग-अलग स्थानों से मिला है। हाथ कहीं, पैर कहीं और सिर व धड़ का हिस्सा कहीं और स्थान से बरामद हुए हैं। माना जा रहा है कि शव को कुत्ते व जंगली जानवरों ने नोचते हुए इधर-उधर खींच ले गए हैं। इसके चलते युवक की हड्डियां इधर-उधर खेतों में मिली है।