फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Army soldiers are in every house youths enthusiasm has made Rathera a military village

UP: मैनपुरी में 'फौजियों का गांव', हर घर में हैं सेना के जवान, 100 जांबाज सीमा पर ले रहे दुश्मन से लोहा

Sat, 10 May 2025 03:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 10 May 2025 03:04 PM IST
सार

मैनपुरी जिले के रठेरा गांव यहां के युवाओं की वजह से पूरे देश में चर्चा में है। सेना की नौकरी यहां के युवाओं की खास पसंद है। देश में सेना की कहीं भी भर्ती हो इस गांव के युवाओं का दबदबा होता है। यही वजह है कि इस गांव के 100 से ज्यादा जांबाज सेना वर्तमान में सेना में हैं।
 

विज्ञापन
Army soldiers are in every house youths enthusiasm has made Rathera a military village
फौजियों का गांव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी जनपद का सबसे बड़ा गांव रठेरा देशभक्ति की अनूठी मिसाल पेश कर रहा है। इस गांव के लगभग 100 युवा वर्तमान में भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इनमें से 15 से 20 जांबाज इस समय जम्मू-कश्मीर और राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात हैं, जहां वे देश की सुरक्षा के लिए मुस्तैदी से डटे हुए हैं।
विज्ञापन


 

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान ये वीर सैनिक दुश्मन की हर नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। सीमा पर तैनात इन रणबांकुरों ने अपने परिजन को संदेश भेजकर उनकी खैरियत पूछी है और उन्हें आश्वस्त किया है कि वे बिल्कुल भी चिंतित न हों। उन्होंने कहा है कि देश की सुरक्षा सर्वोपरि है और वे किसी भी कीमत पर मातृभूमि पर आंच नहीं आने देंगे।


ये भी पढ़ें - पाकिस्तान के दो ड्रोन मार गिराए: श्रीनगर में तैनात मैनपुरी के दो सगे भाई, पाक को करारा जवाब...भेजा ये संदेश


 
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने संदेशों में सैनिकों ने जज्बे और देशप्रेम का परिचय दिया
हवलदार प्रभाकर ने बताया कि देश की सुरक्षा के लिए ही सेना में भर्ती हुआ था। दुश्मन के हर प्रयास को असफल करना ही मेरा लक्ष्य होगा। विश्वास रखो, आपका बेटा देश की सुरक्षा पर आंच नहीं आने देगा।


 
विज्ञापन

बीएसएफ के जवान अजीत कुमार का कहना है कि  सीमा पर सुरक्षा के लिए हमें जो जिम्मेदारी मिली है, उस पर हमेशा खरा उतरने का प्रयास करेंगे। देश के करोड़ों लोगों का आशीर्वाद हमारी सेना के साथ है, हमें हर हाल में सफलता मिलेगी।

ये भी पढ़ें -   IND-PAK: लाहौर तक घर में घुसकर मारा... 93 हजार सैनिकों ने किया था आत्मसमर्पण, फिर भी बाज न आया पाकिस्तान


 

नायक सुमनेश कुमार ने बताया कि भारतीय सैनिक दुश्मन की हर हरकत पर नजर रखे हुए हैं। दुश्मन के मंसूबों को नाकाम करने के लिए हर पल तैयार हैं। आप सभी के आशीर्वाद से आपका बेटा आतंकवाद का सफाया करने में सफल होगा।

 

एमएमसी आतेंद्र सिंह ने कहा कि हमारी जिम्मेदारी युद्ध के घायलों को उपचार देने की है। जरूरत पड़ने पर हम भी हथियार लेकर दुश्मन के छक्के छुड़ाने का कार्य करेंगे। भारतीय सेना की जीत अवश्य होगी, आप सभी चिंता न करें।

ये भी पढ़ें -    UP: 'फोन मत काटना' एयरफोर्स अधिकारी के पिता 10 दिन तक घर में रहे कैद, दहशत ऐसी...कमरे से बाहर नहीं निकले
 

नायक सुनील कुमार ने बताया कि हम अपनी मातृभूमि की रक्षा के लिए ही सेना में भर्ती हुए थे। पाक ने नापाक हिम्मत की है, उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है। आपका बेटा देश की रक्षा के लिए हर संभव स्थिति से निपटने में सक्षम है, आप सभी चिंता न करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed