फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   suicide

पूर्व प्रधान के बेटे का खून से लथपथ शव खेत में मिला

Mon, 21 Dec 2020 07:32 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 07:32 PM IST
विज्ञापन
suicide
मथुरा। विनोद चौधरी फाइल फोटो। - फोटो : VRINDAVAN
मथुरा/नौहझील। नौहझील के गांव रायकरन गढ़ी में पूर्व प्रधान के बेटे का शव खेत में लहूलुहान हालत में मिला। उसके माथे के बीच में गोली लगी हुई थी। घर से 50 मीटर दूर मिले शव को लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। करीब पांच घंटे बाद पुलिस को घटना की जानकारी हुई। पुलिस हत्या और आत्महत्या में उलझ गई है। चर्चा है कि कर्ज के चलते युवक ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन

गांव रायकरन गढ़ी निवासी पूर्व प्रधान कुमरपाल के बेटे विनोद चौधरी उर्फ बिन्नो (33) का खून से लथपथ शव घर से 50 मीटर दूर खेत में मिला। इसकी भनक लगते ही परिजन पुलिस को बिना सूचना दिए जिला अस्पताल पहुंचे। यहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार सुबह करीब नौ बजे सूचना मिलने पर शव को कब्जे में लिया गया है, जबकि घटना सुबह चार बजे की बताई जा रही है। सवाल खड़ा होता है कि गोली मारकर हत्या की गई या फिर खुद गोली मारकर सुसाइड किया है।
विज्ञापन

चर्चा तो यह कि कर्ज के चलते युवक ने सुसाइड किया है। पुलिस को मौके से कुछ ऐसा तथ्य नहीं मिला है जो हत्या और आत्महत्या में पहेली को सुलझा सके। प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी ने बताया कि माथे के बीच में गोली लगी है। फिलहाल गोली पार नहीं हुई है। प्रथमदृष्टया तो सुसाइड का मामला लग रहा है। फिर भी परिजन तहरीर देंगे तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक विनोद के पांच बेटियां हैं। चर्चा है कि गृहक्लेश भी विनोद की मौत का कारण हो सकता है। पुलिस ऐसे कई तथ्यों को एकत्रित करके जांच आगे बढ़ाएगी।
मृतक के हाथ में मिला बारूद
फोरेंसिक टीम ने शव का निरीक्षण किया तो मृतक के हाथ में बारूद मिला है। गोली हाथ पकड़कर मारी जा सकती है या फिर खुद भी मारी गई हो सकती है। फिलहाल यह जांच का विषय है। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण तथ्य भी मिले हैं।

जल्द होगा खुलासा
जल्द ही पूर्व प्रधान के बेटे की मौत के मामले का खुलासा किया जाएगा। प्रथमदृष्टया तो मामला सुसाइड का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
-श्रीश चंद, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed