{"_id":"56fbdf1d4f1c1b3e68f00316","slug":"student-injured-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बस की टक्कर से स्कूटी सवार दो छात्राएं घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल बस की टक्कर से स्कूटी सवार दो छात्राएं घायल
अमर उजाला ब्यूरो मथ्ाुरा
Updated Wed, 30 Mar 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र में बीएसए कालेज के सामने स्कूल बस की टक्कर से स्कूटी सवार एलएलबी की दो छात्राएं घायल हो गईं। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया। आक्रोशित छात्रों ने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे एसपी सिटी ने समझाकर जाम खुलवाया।
वृंदावन निवासी छात्रा प्रियंका वर्मा और चंचल शर्मा बीएसए कालेज से एलएलबी द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं। दोनों स्कूटी से सुबह 9:30 बजे बीएसए कालेज आ रहीं थीं। बीएसए कालेज के गेट की ओर मुड़ते समय नए बसस्टैंड की ओर से तेज गति से आ रही स्कूल बस से उनकी टक्कर हो गई।
हादसे में एक छात्रा का पैर टूट गया और दूसरे के सिर में चोट आई है। दोनों छात्राओं ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। घटना के बाद बस चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। घटना से आक्रोशित छात्रों ने जाम लगा दिया।
विज्ञापन
जाम की सूचना पर कृष्णानगर, कोतवाली पुलिस, सीओ सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी और एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया और आक्रोशित छात्रों को समझाकर जाम खुलवाया। दोपहर में आए दोनों छात्राओं के परिवारीजनों ने पुलिस को समझौता पत्र लिखकर दे दिया।