फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Stones were pelted and bottles were thrown while children were playing, 4 injured

बच्चों के झगड़े में पथराव: एक दूसरे के खून के प्यासे बने लोग, कांच की बोतलें फिकीं...दो महिला सहित चार घायल

Mon, 21 Apr 2025 10:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 21 Apr 2025 10:06 AM IST
सार

मथुरा में बच्चों के झगड़े में बड़ों के बीच बवाल करा दिया। इस दौरान जमकर हुआ पथराव और कांच की बोतलें फिंकने से भगदड़ मच गई। दो महिला सहित चार लोग घायल हो गए। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हो सका। 

विज्ञापन
Stones were pelted and bottles were thrown while children were playing, 4 injured
मथुरा। कोसीकलां में दो पक्षों में झगड़े के बाद क्षतिग्रस्त गाड़ी। संवाद - फोटो : mathura

विस्तार

मथुरा के कोसीकलां में बच्चों के खेलने के झगड़े में दो पक्षों में जमकर पथराव हुआ। ईंट व कांच की बोतलें फिकीं। झगड़े में दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। दुकानदार दुकानें बंद करके भाग गए। पुलिस ने मामले का  संज्ञान लेते हुए 34 नामजदों समेत 20-22 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पांच महिलाओं समेत छह का चालान कर दिया। शाम को पुलिस ने ड्रोन से तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह इस्लाम और कल्लू पक्ष के बच्चों में खेलने को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते ईंट, कांच की बोतल फिंकने लगी। लाठी-डंडों से मारपीट करने लगे। इस दौरान पथराव होने से एक गाड़ी के शीशे टूट गए।
विज्ञापन


सीओ आशीष शर्मा ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार निर्वाल की टीम ने इस्लाम, सुलेमान, यूसुफ, खालिद, सब्बीर, फलूटा, मोनी, इकलास उर्फ चूंहा, शहनाज, शम्मो, हुसन, ताहिर, शहीद, अनीश, कम्मो, इदरीश, घुन्ना शेरगढ़िया, नन्नु तथा दूसरे पक्ष कल्लू, आसिफ, आदिल, इकबाल, दिलशाद, शहजाद, आजाद, महराज, कदीर, बुन्दो, आसमा, अकरोस, नसीम, रुकसाना, कैफ, समीम, 20-22 पुरुष/महिला नाम पता अज्ञात समस्त निवासीगण करीमुल्लावास के खिलाफ बलवे का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  दंपती हत्याकांड में नया मोड: जहरीला लड्डू खिलाकर...इसलिए किया गया कत्ल, मां, भाई और भाभी ने रची थी साजिश


शाम को चलाया तलाशी अभियान
पुलिस ने झगड़े के बाद शाम को तलाशी अभियान चलाया। वहीं ड्रोन के माध्यम से वहां होने वाली गतिविधियों पर नजर रखी। गलियों-सड़कों में घूम रहे तमाम लोग नजर में आ गए। गलियों में भीड़भाड़ के साथ कई छतों पर पत्थरों के ढेर देखकर पुलिस हैरान रह गई। रूट मार्च कर लोगों को खदेड़ा गया और पत्थर भी हटवाए गए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ड्रोन के आधार पर मिली तस्वीरों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें -  यूपी का सियासी विश्लेषण: आरएसएस और भाजपा हिंदुत्व के एजेंडे को दे रही धार, सपा बिछा रही जातियों की बिसात...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed