फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   New twist in murder of couple: killed by feeding poisonous laddus mother brother and bhabi hatched conspiracy

दंपती हत्याकांड में नया मोड: जहरीला लड्डू खिलाकर...इसलिए किया गया कत्ल, मां, भाई और भाभी ने रची थी साजिश

Mon, 21 Apr 2025 09:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 21 Apr 2025 09:29 AM IST
सार

आगरा के शाहगंज में दपंती हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। मां, भाई और भाभी ने संपत्ति के लिए ये साजिश रची थी। पुलिस ने उनके साथ चार आरोपियों को जेल भेजा है। 
 

विज्ञापन
New twist in murder of couple: killed by feeding poisonous laddus mother brother and bhabi hatched conspiracy
मृतक दंपती के फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना शाहगंज के आजमपाड़ा में दंपती की जहरीला लड्डू खिलाकर हत्या करने के आरोप में युवक की मां, भाई, भाभी सहित चार को जेल भेजा गया है। पुलिस की जांच में सामने आया कि संपत्ति के बंटवारे का विवाद परिवार में चल रहा था। पुलिस ने ऑडियो क्लिप के आधार पर आरोपियों को जेल भेजा है। उधर, पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने से विसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन


आजमपाड़ा के विनय उर्फ वीरू और उनकी पत्नी डॉली की बृहस्पतिवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। डॉली के भाई संदीप ने पुलिस को बताया कि मौके पर पहुंचकर उन्होंने देखा तो बहन-बहनोई कमरे में मृत पड़े थे। पास में उनकी 20 दिन की बच्ची रो रही थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: महिला ऑटो चालक से दरिंदगी...होटल में ले गए, एक ने खुद को बताया फौजी; फिर बारी-बारी लूटी आबरू
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विनय के घरवाले घर में ही थे मगर उन्होंने अंदर जाकर नहीं देखा। घटना से पहले विनय ने उन्हें मोबाइल पर वॉयस मैसेज भेजा था, जिसमें कहा था कि इन चार लोगों ने हमें कुछ खिला दिया है। हमारी जान लेकर मानेंगे। इसी मैसेज के बाद वह घर पहुंचे थे। तब तक मौत हो चुकी थी।

 

इस मामले में डॉली के पिता ने विनय की मां, भाई और भाइयों रामकुमार और टीटू पर जबरन जहरीला लड्डू खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया था। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि विनय के भाई और मां दंपती से संबंध नहीं रखते थे। उन्हें संपत्ति में हिस्सा भी नहीं देना चाहते थे। एसीपी ने बताया कि वॉयस मैसेज मृत्यु पूर्व बयान की तरह है। परिस्थितिजन्य साक्ष्य भी षड्यंत्र की ओर इशारा कर रहे हैं। चारों आरोपियों को जेल भेजा गया है।

ये भी पढ़ें -  राजू हत्याकांड: थाने में हुई बर्बरता...साढ़े छह साल बाद लगी चार्जशीट, इंस्पेक्टर सहित 17 पुलिसकर्मी फंसे


 

विसरा रिपोर्ट से साफ होगी वजह
जिस जहरीले लड्डू के सेवन से दंपती की मौत हुई, उसके आधे हिस्से को फॉरेंसिक टीम ने जांच के लिए लैब भेजा है। विसरा भी लैब भेजा गया है। एसीपी ने बताया कि विसरा रिपोर्ट से जहर की प्रकृति और तीव्रता का पता चलेगा। लड्डू का छोटा टुकड़ा खाते ही दोनों की मौत हो गई थी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed