फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Sticks

दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, आठ घायल, पांच गिरफ्तार

Mon, 21 Dec 2020 07:32 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 07:32 PM IST
विज्ञापन
Sticks
बलदेव (मथुरा)। थाना बलदेव के गांव बुर्ज दाताराम में दो पक्षों में लाठी-डंडे चले। दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने पांच-पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

बलदेव पुलिस ने एक पक्ष की ओर से धर्मवीर सिंह, मुख्त्यार सिंह, महावीर सिंह पुत्रगण सूरजमल, रनवीर, जयपाल पुत्रगण मोहन लाल व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दूसरे पक्ष की ओर से गुलजारी, जगदीश सिंह, पिंटू पुत्रगण बनी सिंह, हरेकृष्ण उर्फ अग्गू पुत्र पप्पू सिंह, ओमवीर सिंह पुत्र मेवाराम को नामजद किया है। जयपाल, धर्मवीर सिंह, मुखत्यार, हरे कृष्णा उर्फ अंग्गू, जगदीश को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। थानाध्यक्ष जसवीर सिंह ने बताया दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद लाठी-डंडे चल गए। जयपाल पक्ष की ओर से 5 लोग घायल हुए हैं। हरे कृष्ण पक्ष की ओर से तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों का इलाज कराया जा रहा है। पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed