फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   shri, krishna, janambhumi, silver stone, mathura

श्रीराम मंदिर की नींव में लगेगी ब्रज की रजत शिला, कृष्ण की नगरी में संतों ने किया पूजन

Fri, 19 Jun 2020 12:22 AM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Fri, 19 Jun 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
shri, krishna, janambhumi, silver stone, mathura
रजत शिला - फोटो : Amar Ujala
वृंदावन (मथुरा)। धर्म रक्षा संघ की ओर से श्रीकृष्ण जन्मभूमि में रजत शिला के पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जन्मभूमि स्थित केशव देव मंदिर में इस कार्यक्रम के दौरान श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सदस्य गोपेश्वर चतुर्वेदी ने विधि-विधान के साथ पूजन किया।
विज्ञापन


गोपेश्वर चतुर्वेदी ने कहा कि श्रीकृष्ण की जन्मभूमि में पूजित होने के बाद यह रजत शिला अयोध्या में श्रीराम की जन्मभूमि में बनने वाले भव्य मंदिर की नींव में स्थापित होगी। सभी ब्रजवासियों के लिए यह गौरवपूर्ण बात है। ब्रज की माटी की सुगंध अयोध्या तक श्रीराम लला के मंदिर में पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि 500 साल के संघर्ष के बाद अब यह मौका आया है कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण होगा।
विज्ञापन


हिंदूवादी नेता विजय बहादुर सिंह ने कहा कि ब्रज के समस्त स्थानों से एकत्रित की गई रज जब श्रीराम जन्मभूमि की नींव में लगेगी तो ब्रज के लोगों का एक सहज लगाव राम मंदिर के साथ उत्पन्न होगा। धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय संयोजक आचार्य बद्रीश ने कहा कि रजत शिला का पूजन ब्रज में अनेक महापुरुषों द्वारा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रजत शिला का सर्वप्रथम पूजन महंत नृत्य गोपाल दास महाराज ने किया था। उन्होंने बताया के ब्रज के सभी प्रमुख स्थानों में पूजित होने के बाद रजत शिला अयोध्या पहुंचाई जाएगी। धर्म रक्षा संघ के अध्यक्ष सौरभ गौड़, महंत मोहिनी बिहारी शरण ने कहा रजत शिला के माध्यम से ब्रजवासियों की भावनाएं श्रीराम लला के चरणों में स्थापित की जाएगी।


इस दौरान श्रीदास प्रजापति, महामंडलेश्वर स्वामी रूद्रदेवानंद महाराज, स्वामी चंदन मुनि महाराज, अस्वामी देवानंद महाराज, गोपेश गोस्वामी, रविकांत गौतम, ज्योतिषाचार्य लक्ष्मीनारायण मिश्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed