Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Sewage Flowing into Yamuna, Vrindavan Ghats Plunged into Darkness Despite Rs 177 Crore Project

शर्मनाक है ये तस्वीर: यमुना में गिर रहे नाले, घाटों पर पसरा अंधेरा; 177 करोड़ की योजना पर सवाल

Fri, 20 Nov 2026 02:34 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 20 Nov 2026 02:34 PM IST
सार

वृंदावन में कई घाटों के पास नालों और सीवर का गंदा पानी सीधे यमुना में गिरने का मामला सामने आया है। वहीं, केशी घाट को छोड़कर कई प्राचीन घाटों पर रोशनी की व्यवस्था न होने से श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है।
 

विज्ञापन
Sewage Flowing into Yamuna, Vrindavan Ghats Plunged into Darkness Despite Rs 177 Crore Project
चीर घाट के समीप यमुना तट पर लगा गंदगी के ढेर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

वृंदावन में पतित पावनी यमुना में शहर के नालों और सीवर का गंदा पानी सीधे गिर रहा है। कार्तिक मास में आस्था से हो रहे इस खिलवाड़ पर श्रद्धालुओं में गहरा रोष है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वृंदावन के कई घाटों के पास काले, झागदार और बदबूदार पानी का नाला सीधे यमुना में मिल रहा है। एक तरफ जहां देश, विदेश के साथ ही स्थानीय श्रद्धालु यमुना में आचमन और स्नान कर रहे हैं तो दूसरी तरफ कुछ ही मीटर दूर से सीवर का पानी सीधे नदी में बह रहा है। रात होते ही इन्हें पूरी तरह खोल दिया जाता है। कार्तिक नियम स्नान करने वालीं श्रीमती मंजू शर्मा का कहना है कि यमुना में गंदगी करना महापाप ही नहीं श्रद्धालुओं की आस्था पर कुठाराघात है।
विज्ञापन


दूसरी बड़ी समस्या घाटों पर प्रकाश व्यवस्था की है। केशी घाट को छोड़ दें तो इमलीतला, श्रृंगार घाट, बिहार घाट, आंधेर घाट, कालीयदमन घाट जैसे कई प्राचीन घाट शाम होते ही अंधेरे में डूब जाते हैं। सबसे अधिक परेशानी ब्रह्म मुहूर्त में कार्तिक स्नान करने वाले साधकों को होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लाइटें या तो खराब पड़ी हैं या लगी ही नहीं हैं। इससे शाम की आरती के बाद लौटने वाले श्रद्धालुओं, महिलाओं और बुजुर्गों को परेशानी होती है। अंधेरे के कारण घाटों पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा भी बढ़ गया है। श्रद्धालु रमेश शर्मा ने कहा कि हम यमुना मैया के दर्शन के लिए आते हैं, लेकिन घाट पर अंधेरा और नाले की बदबू मन खराब कर देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


177 करोड़ की योजना, फिर भी हालात जस के तस
गौरतलब है कि वृंदावन में केशी घाट से बांके बिहारी मंदिर की ओर 600 मीटर में 8 घाटों के विकास के लिए 177.81 करोड़ रुपये की रिवर फ्रंट परियोजना पर काम चल रहा है। इसमें घाटों पर प्रकाश व्यवस्था, बैठने के लिए बेंच और सुंदरीकरण का दावा किया गया है।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed