{"_id":"68e611788e497763d80b4c3d","slug":"sant-premanand-maharaj-is-not-hospitalized-new-update-from-ashram-2025-10-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: आदमी कब बोलता है सत्य...अस्पताल में भर्ती होने के वीडियो पर संत प्रेमानंद ने ये कहा; सुनकर रह जाएंगे हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आदमी कब बोलता है सत्य...अस्पताल में भर्ती होने के वीडियो पर संत प्रेमानंद ने ये कहा; सुनकर रह जाएंगे हैरान
Wed, 08 Oct 2025 12:53 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 08 Oct 2025 12:53 PM IST
सार
संत प्रेमानंद महाराज का स्वास्थ्य सही नहीं है। इसकी वजह से सुबह 4 बजे की पदयात्रा को बंद कर दिया गया है। इससे पूर्व एक जो वीडियो वायरल हुआ, वो पुराना है। इसे लेकर केली कुंज आश्रम सूचना जारी की गई है। वहीं संत प्रेमानंद का भी एक वीडियो सामने आया है।
विज्ञापन
संत प्रेमानंद महाराज
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
संत प्रेमानंद महाराज के भक्तों की चिंता उस समय बढ़ गई, जब उनके स्वास्थ्य खराब होने का समाचार मिला। इस बीच एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इस वीडियो में दिखाया गया संत प्रेमानंद महाराज अस्पताल में भर्ती हैं। इसे लेकर केली कुंज आश्रम ने साफ कर दिया है कि प्रेमानंद महाराज आश्रम में ही हैं। केवल सुबह 4 बजे की पदयात्रा को बंद किया गया है। एकांतिक वार्ता और एकांतिक दर्शन पूर्व की भांति हो रहे हैं। वहीं एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें संत प्रेमानंद ने कहा है कि वे पूरी तरह से ठीक हैं।
विज्ञापन
अनिश्चितकाल के लिए स्थगित की गई सुबह की यात्रा
संत प्रेमानंद की यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है। यात्रा उनके स्वास्थ्य को देखकर रद्द की गई है। पिछले दो दिनों से वह पदयात्रा में नहीं आ रहे थे, लेकिन उनकी झलक पाने की चाह लिए श्रद्धालु सड़क पर ही खडे़ रहते थे।
ये भी पढ़ें - UP: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य केस...कोर्ट में नहीं हो सकी सुनवाई, 14 अक्तूबर की दी गई अगली तारीख

केलि कुंज आश्रम से दी गई ये जानकारी
श्रीराधे हित केलि कुंज आश्रम की ओर से सोशल मीडिया एकाउंट के जरिए लोगों को संदेश दिया गया है कि संत महाराज का स्वास्थ्य अभी ठीक नहीं है। इसलिए उनकी यात्रा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया है। इसलिए अभी कोई भी उनकी पदयात्रा में शामिल होने के लिए सड़क पर इंतजार नहीं करें। जब भी पदयात्रा दोबारा शुरू होगी, आगामी दिनों में सूचित कर दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें - वृंदावन: बांकेबिहारी मंदिर में वीआईपी पर्ची हुई बंद, दर्शन के समय पर नहीं कोई असर...गोस्वामी कर रहे विरोध

इसलिए रद्द कर दी जाती है पदयात्रा
विदित हो कि पूर्व में कई बार संत प्रेमानंद महाराज की यात्रा को स्थगित किया जा चुका है। वह किडनी की समस्या से पीड़ित है। उनकी रोजाना डायलिसिस होती है। जब-जब उनकी तबियत खराब होती है, तो उनकी पदयात्रा को रद्द कर दिया जाता है।