फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Court hearing in storyteller Aniruddhacharya case to be held on October 14

UP: कथावाचक अनिरुद्धाचार्य केस...कोर्ट में नहीं हो सकी सुनवाई, 14 अक्तूबर की दी गई अगली तारीख

Mon, 06 Oct 2025 10:31 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Mon, 06 Oct 2025 10:31 PM IST
सार

कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने लड़कियों की शादी की उम्र पर सवालिया निशान लगाते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। कथावाचक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए कोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। अब इस पर अगली सुनवाई 14 अक्तूबर को होगी।

विज्ञापन
Court hearing in storyteller Aniruddhacharya case to be held on October 14
कथावाचक अनिरुद्धाचार्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा में लड़कियों की शादी की उम्र को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ मुकदमा दायर करने वाली अर्जी पर सोमवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 14 अक्तूबर की तारीख मुकर्रर की है।
विज्ञापन


आगरा के ताजगंज स्थित नगला महादेव निवासी हिंदू महासभा की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर ने बताया कि कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने लड़कियों की शादी की उम्र पर सवालिया निशान लगाते हुए गलत टिप्पणी की थी। इसको लेकर उन्होंने अपने अधिवक्ता के माध्यम से 7 अगस्त 2025 को अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट अर्जी दाखिल की। 
विज्ञापन


24 सितंबर 2025 को कोर्ट में सुनवाई हुई। अनिरुद्धाचार्य का पक्ष रखने के लिए हाईकोर्ट से दो अधिवक्ता आए। कोर्ट में दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं ने अपनी दलील दी। इसके बाद अगली सुनवाई के लिए 6 अक्तूबर की तारीख मुकर्रर की थी। सोमवार को अधिवक्ताओं के नो वर्क के चलते सुनवाई नहीं हो सकी। इस पर कोर्ट ने सुनवाई के लिए 14 अक्तूबर की तारीख दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed