फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The orders of the high powered committee are reaching but are not being followed

वृंदावन: बांकेबिहारी मंदिर में वीआईपी पर्ची हुई बंद, दर्शन के समय पर नहीं कोई असर...गोस्वामी कर रहे विरोध

Sat, 04 Oct 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 04 Oct 2025 01:37 AM IST
सार

वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में  हाईपावर्ड कमेटी के आदेश पूरी तरह से लागू नहीं हो पा रहे है। नई व्यवस्थाओं को लागू करने में यहां समय लग रहा है। 

 

विज्ञापन
The orders of the high powered committee are reaching but are not being followed
बांकेबिहारी मंदिर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

श्री बांकेबिहारी मंदिर में नई व्यवस्थाओं को लागू करने में थोड़ा समय लग रहा है। हाईपावर्ड कमेटी के सचिव डीएम के लिखित आदेश मंदिर में तो पहुंच गए हैं, लेकिन अभी किसी आदेश को लागू नहीं करा पाए हैं। केवल वीआईपी पर्ची व्यवस्था को ही बंद किया गया है। इसके अतिरिक्त कोई भी आदेश लागू नहीं हुआ है। समय परिवर्तन को लेकर तो गोस्वामीजन का विरोध तक झेलना पड़ रहा है। सेवायतों ने साफ शब्दों में कह दिया है कि किसी प्रकार की जबर्दस्ती की गई तो वह प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन


विदित हो कि पिछले दिनों श्री बांकेबिहारी मंदिर हाईपावर्ड कमेटी ने मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर कुछ आदेश दिए थे। कमेटी के सचिव जिलाधिकारी सीपी सिंह ने कमेटी के अध्यक्ष द्वारा दिए गए समय परिवर्तन से लेकर मंदिर में रैलिंग व्यवस्था, सेवायतों तथा उनके शिष्यों संबंधी आदेशों को जारी किया और मंदिर में नोटिस बोर्ड पर आदेश को लगवा दिया गया, लेकिन मंदिर के सेवायत किसी भी आदेश को नहीं मान रहे हैं।
विज्ञापन


मंदिर के सेवायत और कमेटी के सदस्य दिनेश गोस्वामी का कहना है कि यह बड़ी विचित्र स्थिति है कि मंदिर में श्रद्धालुओं के हित में हाईपावर्ड कमेटी के आदेशों को भी दरकिनार किया जा रहा है। कमेटी के अध्यक्ष हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज अशोक कुमार के आदेशों को लागू कराएं, यह जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की है। सेवायतों को भी यह समझना चाहिए कि जो भी काम किया जा रहा है, वह श्रद्धालुओं के हित को ध्यान में रखकर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed