{"_id":"5f1b21e98ebc3e63a3417751","slug":"sanchari-rog-mathura-news-agr451900364","type":"story","status":"publish","title_hn":"संचारी रोगों के नियंत्रण में जुट गई सफाई टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संचारी रोगों के नियंत्रण में जुट गई सफाई टीमें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। संचारी रोगों के प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों और कोरोना के प्रति जागरूक कर रही हैं। बरसात के बाद जलभराव के चलते पनपने वाले मच्छरों से बचाव की जानकारी दी जा रही है। नालियों को तली झाड़ सफाई कराते हुए उनके एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराया जा रहा है।
जिला मलेरिया अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लोगों को बरसात के बाद मच्छर जनित बीमारियों के बारे में लोगों को जानकारी दे रही हैं। उन्होंने बताया कि मथुरा और वृंदावन में नगर निगम का सहयोग लिया जा रहा है, जबकि ग्रामीण अंचल में ग्राम पंचायतों की मदद से अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है। ग्रामीण इलाकों में कई जगह दवा का भी छिड़काव कराया जा रहा है।
डेंगू फैलाने वाले मच्छर न पनपने दें
डेंगू फैलाने वाला मच्छर इन दिनों में प्रजनन करते हैं, इसलिए कूलर, पानी की टंकी, गमले आदि में साफ पानी एकत्रित न होने दें। कूलर व पानी की टंकी सप्ताह में एक बार खाली कर सुखा कर दोबारा इस्तेमाल करें। दिन में पूरी बाजू के कपड़े व मोजे पहनें और छोटे बच्चों को मच्छरदानी में सुलाएं।