{"_id":"6b0338d2479d5650a80a9a24","slug":"saints-and-mahants-performed-the-sita-ram-wedding-mathura-news-c-161-1-mt11010-105122-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: संत- महंतों ने विधिविधान से किया सीताराम विवाहोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: संत- महंतों ने विधिविधान से किया सीताराम विवाहोत्सव
विज्ञापन
- आनंद धाम आश्रम में गुजरात से आई संतों की टोली ने ब्रज में किया उत्सव
संवाद न्यूज एजेंसी
वृंदावन। परिक्रमा मार्ग स्थित आनंद धाम आश्रम में श्रीसीताराम विवाह महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के बीच मनाया गया। देशभर के आए संत-महंतों एवं श्रद्धालुओं ठाकुरजी के विवाहोत्सव के साक्षी बने। भगवान श्रीराम की भव्य बारात और विवाह की मांगलिक रस्मों के साथ पूरा वृंदावन राममय नजर आया।
महोत्सव के अंतिम दिन भगवान श्रीराम की बारात निकाली गई। पारंपरिक रीति-रिवाजों, वैदिक मंत्रोच्चार और मंगल गीतों के बीच विवाह की रस्में संपन्न कराई गईं। बारात आगमन, मंडपाचार, फेरे एवं पैर पखराई जैसे मांगलिक कार्यक्रमों में श्रद्धालु भक्ति के रंग में रंगे नजर आए। श्रीसीताराम विवाह की मनोहारी प्रस्तुतियों ने भक्तों को भावविभोर कर दिया। धार्मिक आयोजन के साथ सामाजिक सरोकार की अनूठी मिसाल भी देखने को मिली। महोत्सव में तीन असहाय कन्याओं का विवाह कराया गया। इस पहल के माध्यम से आयोजकों ने जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़े होने और समाज में सेवा, समर्पण एवं मानवता का संदेश दिया। कन्याओं के विवाह की व्यवस्था ने श्रद्धालुओं के बीच विशेष चर्चा बटोरी। इस अवसर पर रसाचार्य स्वामी रामकृष्ण दास, महंत जयराम दास, आर्यन महाराज, महंत प्रेम दास,जयराम दास, विजय महाराज, वासुदेव महाराज, श्याम दास, भरत दास, जय राम दास, देवेंद्र दास, अवधेश दास आदि उपस्थित रहे।
-- -- --