फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Road suddenly collapsed near Potrakund

UP: श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पोतराकुंड के पास अचानक से धंस गई सड़क, लोगों में फैली दहशत

Tue, 24 Dec 2024 01:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 24 Dec 2024 01:00 PM IST
सार

श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पोतराकुंड के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब वहां सड़क अचानक धंस गई। गनीमत रही कि कोई राहगीर इसकी चपेट में नहीं आया। 

 

विज्ञापन
Road suddenly collapsed near Potrakund
जन्मस्थान के गेट नंबर दो के समीप सड़क धंसने से हुआ गड्डा

विस्तार

श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पोतराकुंड के पास अचानक से सड़क धंस गई। गनीमत रही कि कोई राहगीर इसकी चपेट में नहीं आया। अधिकारियों ने दोनों तरफ से आवागमन बंद कर दिया। ऐसे में राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके चलते पुलिस ने रूट डायवर्जन कर दिया है।
विज्ञापन


जगन्नाथपुरी से गोविंद नगर जाने वाले राहगीरों को अब रूपम सिनेमा से होकर गोविंदनगर निकलना पड़ेगा। ऐसे में राहगीरों के साथ-साथ श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग पर पैदल और दुपहिया वाहन निकलने के अलावा कोई भी वाहन नहीं निकल पा रहा है। जिसके चलते श्रद्धालुओं के लिए समस्या उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन


श्रीकृष्ण जन्मभूमि जाने वाले अधिकतर श्रद्धालु पोतराकुंड पर बनीं पार्किंग में वाहन खड़ा करके दर्शन करने जाते थे, लेकिन मार्ग बंद होने से श्रद्धालुओं को वाहन खड़ा करने की व्यवस्था खुद करनी पड़ेगी। फिलहाल अधिकारी सड़क की मरम्मत कराने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed