फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   rangeele rasiya ko rijhaane ke lie rang-raag se khel rahe phaag

Mathura News: रंगीले रसिया को रिझाने के लिए रंग-राग से खेल रहे फाग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
rangeele rasiya ko rijhaane ke lie rang-raag se khel rahe phaag
द्वारिकाधीश मंदिर में होली रसिया गायन करते ब्रज फाग रसिया मंडल के सदस्य। - फोटो : mathura
मथुरा। ब्रज की तरह उसकी होली भी अद्भुत है। अबीर-गुलाल के साथ यहां राग से भी फाग खेला जाता है। ठाकुरजी रसिया फाल्गुन में इसी का आनंद ले रहे हैं। फाग के रंग में ठाकुरजी को रंगने के लिए रसिक होली के रसिया और पदों का गायन कर रहे हैं। द्वापर में बालकृष्ण ने जो होली लीला की, उसे राग में पिरोकर उन्हें रिझाया जा रहा है।
विज्ञापन


ब्रज के मंदिरों में गाए जाने वाले पदों में होली का रंग बरस रहा है और अपना रसिया हुलस (आनंद) रहा है। मथुरा के पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के द्वारिकाधीश मंदिर में माघी पूर्णिमा से होरी के रसिया का रस बरस रहा है। यहां एक बोल बौलो नद नंदन तो खेलौ तुम संग होरी, लाल गुलाल हमारी आंखिन में जिन डारौ जू, आयौ फागुन मास कहै सब होरी होरा, मेरी चुनर में लग गयो दाग री श्याम ऐसो चटक रंग डारो, आज ब्रज में होरी रे रसिया, सब जग होरी और ब्रज होरा आदि पदों व गीतों से होली का उल्लास है। दर्शन को आए श्रद्धालु होरी के इस रस में सराबोर होकर थिरकने लगते हैं।
विज्ञापन


215 साल पुराना है इतिहास

द्वारिकाधीश मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि मंदिर का इतिहास लगभग 215 साल पुराना है। तभी से यहां रसिया गायन होता आ रहा है। 12 फरवरी से शुरू हुए रसिया गायन का सिलसिला 14 मार्च तक चलेगा। प्रतिदिन सुबह 10 बजे से 11 बजे तक राजभोग में ब्रज फाग द्वारकेश रसिया मंडल के छैलबिहारी और चुन्नीलाल व उनके साथ प्रमोद चतुर्वेदी, अमित पाठक और गोपाल चतुर्वेदी रसिया का गायन करते हैं। बताया कि स्वामी वल्लभाचार्य द्वारा रचित सेवा पद्धति में इसका भाव लाला की लीलाओं का गायन कर उनसे लाड़ लड़ाने का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed