{"_id":"5eeb547d8ebc3e43156ff419","slug":"ram-temple-mathura-news-agr446631735","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण का शुभ दिन जल्द : ऋतंभरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर निर्माण का शुभ दिन जल्द : ऋतंभरा
Fri, 19 Jun 2020 12:20 AM IST
आगरा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
साध्वी ऋतंभरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के वृंदावन में वात्सल्य ग्राम में साध्वी ऋतंभरा ने अयोध्या में राम मंदिर के लिए तैयार की गई रजत शिला का पूजन विधि विधान पूर्वक किया। इस मौके पर साध्वी ऋतंभरा ने कहा के ब्रज की रज से निर्मित रजत शिला में ब्रज के सभी लोगों की भावना और आस्था जुड़ी हुई है, यह रजत शिला ब्रज और अयोध्या के बीच में भावनाओं के सेतु का निर्माण करेगी।
बृहस्पतिवार को वात्सल्य ग्राम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि जिस राम जन्म भूमि को मुक्त कराने के लिए अनेक लोगों ने अपने प्राण न्योछावर किए, अब वह शुभ दिन आ चुका है कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के जन्मस्थान पर भव्य मंदिर का निर्माण होने जा रहा है। यह आयोजन धर्म रक्षा संघ द्वारा आयोजित किया। इस दौरान आचार्य बद्रीश, महंत मोहिनी शरण महाराज मौजूद रहे।